ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय की सच्‍चाई जानकर प्रीता हैरान, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 06 Jan 2021 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय की सच्‍चाई जानकर प्रीता हैरान, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता लूथरा हाउस में सबको बता चुकी है कि अक्षय कृतिका से शादी करना चाहता है और वह जल्‍द शादी की बात करने वो घर आने वाला है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता लूथरा हाउस में सबको बता चुकी है कि अक्षय कृतिका से शादी करना चाहता है और वह जल्‍द शादी की बात करने वो घर आने वाला है. करण ने प्रीता को शादी की सारी जिम्मेदारी दी है. लेकिन कृतिका और अक्षय के जग्गो समारोह के दौरान प्रीता को अक्षय के बारे में शक होगा.

आनेवाले एपिसोड में प्रीता की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी. अक्षय पहले से ही शादीशुदा है, उसकी पत्नी और एक बच्चा है. अक्षय की सच्‍चाई जानकर प्रीता चौंक जाएगी. उसे पता चल गया है कि वह सिर्फ पैसे और शोहरत के लिए कृतिका से शादी कर रहा हैं. प्रीता सबके सामने अक्षय की सच्‍चाई का खुलासा करना चाहती है, ऐसे में वह सबूत जुटाने की कोशिश करेगी.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता कृतिका से कहती है कि वो उसकी शादी में सारी तैयारी करेगी और कोई कमी नहीं होने देगी. करीना प्रीता की बात सुनकर ऐसा दिखाने की कोशिश करती है कि उसे बहुत खुशी हो रही. लेकिन ऐसा वो सिर्फ इस वजह से करती है कि कही प्रीता उसका सच सबको ना बता दें. माहिरा को करीना बुआ का ये बर्ताव समझ नहीं आता.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : काव्‍या के फोन कॉल से भड़का वनराज, अनुपमा ने बा के सामने लिया ये बड़ा फैसला

प्रीता कृतिका के साथ शॉपिंग पर जाने वाली होती है, तो घर के सारे लोग प्रीता की तारीफ करते है. ये देखकर माहिरा चिढ़ जाती है. प्रीता के जाने के बाद करण माहिरा से पूछता है कि वो मनाली में क्या कर रही थी. करण का ये सवाल सुनकर माहिरा चौंक जाती है. माहिरा की मदद के लिए करीना बुआ आ जाती है.

करीना करण को बताती है कि शर्लिन की तबीयत खराब थी, इस वजह से डॉक्टर ने उसे कही बाहर जाने के लिए कहा था. इसलिए उसने ही दोनों को मनाली साथ भेजा था. करण माहिरा की सच्चाई करीना बुआ को बताने वाला होता है तभी माहिरा उसे रोक लेती है. वो कहती है करण ये सब इसलिए बोल रहा है क्योंकि प्रीता ने उसके दिमाग में उसके बारे में सब गलत बातें भर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola