ePaper

Kundali Bhagya Written Update : पृथ्वी की आंखों में प्रीता ने डाली मिर्ची, चाकू दिखाकर दी ये चेतावनी

Updated at : 06 Mar 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : पृथ्वी की आंखों में प्रीता ने डाली मिर्ची, चाकू दिखाकर दी ये चेतावनी

Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. करण, ऋषभ और समीर तीनों मिलकर कृतिका को समझाते है कि वो पृथ्वी से शादी ना करें. कृतिका उनकी एक बात नहीं सुनती. साथ ही उन्हें धमकी देती है कि अगर उसकी शादी पृथ्वी से नहीं हुई तो वो अपनी जान दे देगी.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. करण, ऋषभ और समीर तीनों मिलकर कृतिका को समझाते है कि वो पृथ्वी से शादी ना करें. कृतिका उनकी एक बात नहीं सुनती. साथ ही उन्हें धमकी देती है कि अगर उसकी शादी पृथ्वी से नहीं हुई तो वो अपनी जान दे देगी.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करीना घर के डेकोरेशन के लिए सृष्टि और प्रीता को सुनाती है और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करती है. ये सब सृष्टि को पसंद नहीं आता और वो उन्हें खुद से तोरण बनाने के लिए कह देती है. ये सुनकर करीना काफी नाराज हो जाता है.

पृथ्वी प्रीता को किचन में काम करते हुए देखता है और उसे जान- जान कहकर बहकी-बहकी बातें करने लगता है. प्रीता को पृथ्वी की बातों से गुस्सा आ जाता है. पृथ्वी कहता है उसकी गलती की वजह से उसे करण से शादी करनी पड़ी, जो पूरा दिन माहिरा को देखता रहता है. साथ ही ये भी कहता है कि करण तुम्हें बिल्कुल भी प्यार नहीं करता.

Also Read: Kundali Bhagya Written Update : कृतिका ने पृथ्वी से शादी करने का बताया ये कारण, शर्लिन के सामने खुला एक और राज

करण के खिलाफ प्रीता ये सब नहीं सुन पाती और उसकी आंखों में मिर्ची डाल देती है. उसे चाकू दिखाकर वो चेतावनी देती है कि अगर उसने फिर से बदतमीजी करने की कोशिश करी तो, उससे बुरा कोई नहीं होगा. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि ऋषभ, करण और समीर कृतिका को समझाने की काफी कोशिश करते है कि पृथ्वी एक अच्छा लड़का नहीं है. कृतिका उनसे कहती है कि उसे पृथ्वी से ही शादी करनी है और अगर उसे किसी ने रोका तो वो अपनी जान दे देगी.

कृतिका कहती है उसके पास पृथ्वी से शादी करने के कई कारण है और सबसे बड़ा कारण ये है कि पृथ्वी ने उसकी जान बचाई. क्या उनके पास एक भी कारण है जिससे पता चलें कि वो एक अच्छा इंसान नहीं है. अगर है तो वो उसे बतायें जिसके बाद ये शादी वो नहीं करेगी. ये सुनकर सब खामोश हो जाते है.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola