ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : प्रीता के खिलाफ फिर माहिरा ने चली चाल, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 10 Mar 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : प्रीता के खिलाफ फिर माहिरा ने चली चाल, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

kundali bhagya upcoming episode written update 10th march 2021 mahira provoke kareena against preeta bud: सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिेसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में कृतिका और पृथ्‍वी की शादी ट्रैक चल रहा है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिेसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. शो में कृतिका और पृथ्‍वी की शादी ट्रैक चल रहा है. प्रीता पृथ्‍वी की सच्‍चाई जानती है लेकिन करीना बुआ के डर से वो कुछ बोल नहीं पा रही है. प्रीता ने शर्लिन और पृथ्‍वी को एकसाथ कमरे में देखा था लेकिन वो साबित नहीं पाई. उधर सृष्टि, पृथ्‍वी के घर सबूत जुटाने के लिए पहुंच गई है.

कृतिका को पृथ्वी ने पूरी तरह से अपनी बातों में फंसा लिया है. अब वो उसके खिलाफ एक शब्द सुनने के लिए राजी नहीं है. ऋषभ ने उसके रिश्ते के लिए हामी दे दी है, लेकिन करण अभी तक इस शादी से नाराज है. इधर माहिरा अच्‍छा बनने की कोशिश कर रही है. माहिरा बार बार करण के करीब आने की कोशिश कर रही है. माहिरा, प्रीता को देखकर करण उसे गले लगा लेती है, जिसे देखकर प्रीता पूरी तरह टूट जाती है.

दूसरी तरफ पार्टी में ऋषभ पृथ्‍वी पर भड़क जाता है. पार्टी में ऋषभ देखता है कि पृथ्वी की वजह से कृतिका रो रही है. कृतिका के आंसू देखकर ऋषभ अपना आपा खो बैठता है. जिसके बाद ऋषभ, पृथ्वी की बेल्ट से पिटाई करता है. वहीं आनेवाले एपिसोड में माहिरा फिर प्रीता के खिलाफ बड़ा दांव खेलने वाली हैं.

Also Read: Anupama Upcoming Episode : काव्‍या का ये सच जानती है नंदिनी, अनुपमा को बड़ा झटका

आने वाले एपिसोड में माहिरा, करण से मिलने के बाद करीना के पास जा पहुंचेगी. माहिरा अच्‍छी तरह जानती है कि करीना बुआ, प्रीता को बिल्‍कुल भी पसंद नहीं करती हैं. माहिरा एक बार फिर करीना को प्रीता के खिलाफ भड़काएगी. करीना फिर प्रीता को जमकर खरी खोटी सुनाने वाली है. लेकिन पम्मी और सुरेश, प्रीता को सपोर्ट करेंगे. अब देखना दिलचस्‍प होगा आनेवाले एपिसोड में क्‍या होनेवाला है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि ऋषभ पृथ्वी को एक कमरे में बंद कर देता है. ऋषभ उससे पूछता है कि उसके पिता के एक्सीडेंट में उसका क्या रोल है. पृथ्वी कहता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया और वो ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता. ये सुनकर ऋषभ बहुत गुस्सा हो जाता है.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola