ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! माहिरा के इस खुलासे से प्रीता को लगा झटका, जड़ दिया थप्‍पड़

Updated at : 29 Nov 2020 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! माहिरा के इस खुलासे से प्रीता को लगा झटका, जड़ दिया थप्‍पड़

kundali bhagya spoiler alert preeta slap mahira after revealed this stupid plan sarla in jail upcoming episode bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, सृष्टि सभी को समझाती है कि सरला कभी भी ऐसा नहीं कर सकती. वह लड्डू में जहर नहीं मिला सकती. दादी बेहोश हो जाती है. शर्लिन माहिरा के पास जाती है और उन्हें समझाती है कि किसी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, सृष्टि सभी को समझाती है कि सरला कभी भी ऐसा नहीं कर सकती. वह लड्डू में जहर नहीं मिला सकती. दादी बेहोश हो जाती है. शर्लिन माहिरा के पास जाती है और उन्हें समझाती है कि किसी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. माहिरा आगे कहती हैं कि वह करण को जीतने के लिए एक इमोशनल गेम खेलेंगी.

करण और ऋषभ, दादी को चिंता नहीं करने के लिए कहती हैं. करीना बुआ और दादी मान चुकी हैं कि शर्लिन सही है और लड्डू में जहर थे. राखी का कहना है कि सरला कभी भी ऐसा कुछ नहीं कर सकती जो किसी को नुकसान पहुंचा सकता है, यह केवल एक गलतफहमी है और उन्हें उसे जेल से बाहर निकालना चाहिए. लेकिन करीना कहती हैं यह सब उन्‍होंने ही किया है.

सृष्टि सरला को लेकर परेशान है. वह जानकी से कहती है, कि सब कुछ शर्लिन और माहिरा ने किया है. उसे प्रीता की भी चिंता है. जानकी पूरी स्थिति को समझाती है और उसे शांत करने की कोशिश करती है. प्रीता घर पहुंचती है और माहिरा और शर्लिन से भिड़ जाती है. दोनों बताते हैं कि रमोना भी उनके इस प्‍लान का हिस्सा थी. वे फ्लैशबैक मोड में चले जाते हैं जब रमोना शर्लिन को लड्डू खाने के लिए मना लेती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ ने स्‍टाइलिश ड्रेस में शेयर की ये बोल्‍ड तसवीर, फैंस बोले – जेठालाल जी आपको…

आनेवाले एपिसोड में, माहिरा और शर्लिन, प्रीता को बताती हैं कि उन्होंने ही सरला के लाए गए लड्डू में को जहर मिला दिया था. माहिरा उससे कहती है कि वह उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं ढूंढ पाएगी. वह खुलासा करती है कि जब वे लड्डू में जहर मिला रहे थे तो उन्होंने कैमरों को बंद कर दिया था. प्रीता गुस्से में आ जाती है और माहिरा को थप्पड़ मार देती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि प्रीता कैसे अपने मकसद में कामयाब होगी.

आपने देखा कि शर्लिन कहती है कि उसे डॉक्टर ने बताया है कि उसके शरीर में जहर है औऱ वो लड्डू की वजह से ही है. वहीं, वो इस बात पर सबको यकीन करवा देती है. ये सब सुनकर प्रीता परेशान हो जाती है औऱ वो सरला से मिलने जेल जाती है. सरला उसे बताती है कि माहिरा औऱ शर्लिन ने उसे फंसाया है. इधर करवा चौथ करने के बाद गिफ्ट में प्रीता अपनी मां सरला को जेल से छुड़ाने के लिए करण से कहती है, जिसे वो मान लेता है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola