ePaper

'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट ड्रेस में दिखी बेहद बोल्‍ड, फैंस ने कमेंट में लिखा,' गजब का पोज...'

Updated at : 10 Dec 2020 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट ड्रेस में दिखी बेहद बोल्‍ड, फैंस ने कमेंट में लिखा,' गजब का पोज...'

kundali bhagya preeta aka shraddha arya looking hot in white dress photos viral on internet actress bold and stunning look fans says this bud: सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लगातार लोगों का दिल जीत रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya bold photo : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लगातार लोगों का दिल जीत रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं. अब उनकी कुछ ग्‍लैमरस तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

श्रद्धा आर्या की इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं. इस तसवीर में श्रद्धा आर्या व्‍हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह सिंगल शोल्‍डर थाई स्लिट व्‍हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं. ओपन हेयर लुक में वह बेहद खूबसूरत और बोल्‍ड नजर आ रही हैं. उनकी इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके मल्‍टी कलर नेलपेंट भी फैंस का ध्‍यान खींच रहा है.

https://www.instagram.com/p/BxjYIlhHpbh/

श्रद्धा आर्या की तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ प्रीता हमारी फेवरेट है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत है, आपको ढेर सारा प्‍यार.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ गजब का पोज.’ एक और यूजर ने लिखा,’ प्रीता जी प्‍लीज इनबॉक्‍स के मैसेज का जवाब दीजिए न.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो.’

https://www.instagram.com/p/BxguTJen1YP/
https://www.instagram.com/p/CIcZplMFam_/

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.

Also Read: कृष्णा श्रॉफ की बोल्‍ड तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल, दिशा पाटनी ने किया ऐसा कमेंट

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola