ePaper

Kumkum Bhagya Upcoming Episode : अभि और मीरा की हो जाएगी शादी! प्रज्ञा की जिंदगी में आयेगा नया मोड़

Updated at : 11 Jan 2021 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kumkum Bhagya Upcoming Episode : अभि और मीरा की हो जाएगी शादी! प्रज्ञा की जिंदगी में आयेगा नया मोड़

kumkum bhagya upcoming episode 11th january 2021 abhi and meera get married new twist in pragya life bud: सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) दर्शकों की पसंद बना हुआ है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो ने जगह बनाई है. जारी ट्रैक के अनुसार, अभि और मीरा की प्री वेडिंग की रस्‍में हो रही है.

विज्ञापन

Kumkum Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) दर्शकों की पसंद बना हुआ है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो ने जगह बनाई है. जारी ट्रैक के अनुसार, अभि और मीरा की प्री वेडिंग की रस्‍में हो रही है. मीरा के साथ होने से पहले अभि यह रस्‍में प्रज्ञा के साथ निभा चुका है. अभि चाहता है कि प्रज्ञा उसके पास लौट आए लेकिन वो चुप है. अब शो के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आने को तैयार है.

अगर प्रज्ञा अपने प्यार के लिए स्टैंड नहीं लेती तो अभि मीरा से शादी करने के लिए तैयार है. अभि और मीरा एकदूसरे को हार पहनाते हैं. दोनों प्री वेडिंग की कई रस्‍मों को पूरा करते हैं, वहीं प्रज्ञा वहां मौजूद रहती है लेकिन वह चुप है. क्या अभि मीरा से शादी कर लेगा और प्रज्ञा को छोड़ देगा? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

इससे पहले आपने देखा कि, प्रज्ञा अभि को हल्दी लगाती है और गलती से उस पर गिर जाती है. अभि के गाल पर हल्दी गलती से प्रज्ञा के गाल को भी छू जाती है. अभि वहां से निकलता है और मीरा को अकेला छोड़ देता है. मीरा कहती है कि हल्दी उसके गाल पर खुजली कर रही है और उसे धोने जाती है. अभि, प्रज्ञा को समझाते हैं कि प्रज्ञा हमलोग अगर एक दूसरे से दूर हो गए तो तुम मुझे खो बैठोगी. इसलिए अब तुम ही हमारे रिश्ते को बचा सकती हो.

बता दें कि जी टीवी पर प्रसारित होनेवाला ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी की दुनिया में लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है. बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किये गए इस सीरियल को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं. ‘कुमकुम भाग्य’ में क्या होगा आगे, यह जानने के लिए टीवी से पहले इसका प्रीमियर एपिसोड जी5 क्लब पर देखा जा सकता है. अभि और प्रज्ञा की कहानी लोगों को बांधे हुए है.

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain : नेहा पेंडसे की इस बात से इंप्रेस हुए ‘विभूति नारायण मिश्रा’, शेयर किया शूटिंग एक्सपीरियंस

टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य का हाल

टीआरपी लिस्ट में कुमकुम भाग्य पांचवें नंबर पर मौजूद है. ‘कुमकुम भाग्य’ में शो को श्री‍ति झा, शब्‍बीर अहलुवालिया और नैना सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं. शो लोगों को खूब पसन्द आता है, इस वजह से शो कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola