Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi : शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस की दमदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, Video वायरल

Kuch Rang Pyaar Ke Aise : सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 (Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3) स्टार शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही हिना खान के साथ उनका गाना बारिश बन जाना रिलीज हुआ था. अब एक्टर ने एक थोब्रैक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें उनके साथ एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) डांस कर रही हैं. वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
Kuch Rang Pyaar Ke Aise : सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 (Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3) स्टार शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही हिना खान के साथ उनका गाना बारिश बन जाना रिलीज हुआ था. अब एक्टर ने एक थोब्रैक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें उनके साथ एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) डांस कर रही हैं. वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 का नया प्रोमो आ चुका है, जिसमें देव और सोनाक्षी को देखकर फैंस खुश हो गए है. इस बीच शाहीर शेख ने ये रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है. इसे शेयर कर उन्होंने हैशटैग सिलीगुड़ी डेज लिखा है. वीडियो में ब्लैक और ब्लू आउटफिट में वो डांस करते दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/CQDhGbJlULq/
देव और सोनाक्षी के इस क्यूट वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने दिल खुश कर दिया. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, देव और सोनाक्षी का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है आपलोग जल्दी से टीवी पर आओ. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी सबसे अच्छी है. कई यूजर्स शो के बारे में भी कमेंट में पूछ रहे है.
गौरतलब है कि कुछ रंग प्यार के ऐसे भी का ये तीसरा पार्ट है, जो जल्द ही टीवी पर आने वाला है. शो के दो प्रोमो रिलीज कर दिए गए है. इस बार शो का टैगलाइन है देव और सोनाक्षी के रिश्तों की गहराई में प्यार है या दरार. पहले प्रोमो को देखने के बाद से ही शो को लेकर फैंस में बेताबी है जानने के लिए कि इस बार नया क्या होने वाला है.
वहीं, बात करें एरिका की तो हाल ही में टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी 2020 की लिस्ट में एक्ट्रेस टॉप पर थी. उन्होंने टीवी की कई एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर पहुंची है. वहीं, शाहीर शेख अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खबर में है. एक्टर जल्द ही पिता बनने वाले है. उनकी पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




