Koffee With Karan Finale: आखिर कौन है करण जौहर की एक्स, आलिया भट्ट के नाम पर Roast हुए निर्माता

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Sep 2022 2:28 PM

विज्ञापन

कॉफी विद करण का फिनाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. लास्ट एपिसोड में काउच पर तन्मय भट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैतो बैठे दिखाई देंगे, जो करण जौहर की टांग खीचेंगे.

विज्ञापन

करण जौहर का हिट सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan Finale Trailer) इस हफ्ते बंद हो रहा है. अंतिम यानी की 13वें एपिसोड में करण खुद तन्मय भट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत को कॉफी काउच पर स्पॉट किया गया. सभी ने यहां जमकर मस्ती की. अब इस एपिसोड का टीजर रिलीज हो गया है.

करण जौहर को दानिश ने किया रोस्ट

टीजर में दिखाया गया है कि करण जौहर हर जगह आलिया भट्ट का नाम लेते हैं. ऐसे में वह अपने मेहमानों से पूछता है कि क्या सच में मैं आलिया के बारे में बहुत ज्यादा बात करता हुं. दानिश उन्हें रोस्ट करते हुए कहते हैं, शो में आलिया का नाम लगभग उतनी ही लेते है, जितनी बार एक्ट्रेस ने ब्रह्मास्त्र के दौरान ‘शिवा’ कहा था. इस बात को सुनकर सभी हंसने लगते हैं.

https://www.instagram.com/p/Ci9i7KvDTfO/
करण के एक्स का नाम किया है

मेहमान यह भी चाहते हैं कि करण अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का नाम बताएं. हाल ही के एक एपिसोड के दौरान, करण ने इस बारे में बात की थी कि कैसे वह अब किसी रिश्ते में नहीं है, लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि वह किसके साथ डेटिंग कर रहे है. वरुण धवन ने यह भी उल्लेख किया कि रिश्ते के दौरान उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है. जब निहारिका और अन्य लोगों ने उन्हें यह बताने को कहा कि वह कौन है, तो वे खुद ही डॉट्स में शामिल होने लगे. करण ने कहा कि वरुण को ‘डिफ़ॉल्ट रूप से’ पता चल गया. तन्मय ने पूछा कि क्या इसका मतलब है कि करण डेविड धवन को डेट कर रहे थे. जिसपर करण कहते हैं ना.

Also Read: मलाइका अरोड़ा ने डीप नेक ड्रेस से इंटरनेट का बढ़ाया पारा, थाई हाई स्लिट पर फैंस की अटकीं नजरें
ये सेलेब्स पहुंचे कॉफी विद करण में

इस सीजन में करण जौहर ने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, आमिर खान, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, गौरी खान, महीप भावना पांडे, सारा अली खान और जान्हवी कपूर जैसे सितारों को देखा गया. ये सीजन काफी एंटरटेनिंग भी रहा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola