KK Last Video: केके के आखिरी पल को देख फैंस हुए इमोशनल, Video में देखें कैसे घबराहट में पोंछ रहे थे पसीने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2022 11:35 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया है. उनकी मौत से बी-टाउन में सन्नाटा पसरा हुआ है. अब उनके आखिरी पलों के कुछ अनसीन वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह बार-बार पसीना पोछते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

Singer KK Last moment Video: बॉलीवुड के मशहूर गायक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. मंगलवार को कोलकाता के एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब सिंगर के आखिरी पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में केके की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है और वह बार-बार पसीना पोंछ रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने वहां के अधिकारी से एयर कंडीशनिंग के बारे में शिकायत भी की.

केके के आखिरी पल का वीडियो

दरअसल, सिंगर केके के आखिरी पल के वीडियो में वह बार-बार अपने टीम से तबीयत खराब होने की बात कह रहे थे. उन्हें तौलिये से पसीना पोंछते भी देखा गया. जब उन्हें फिर भी सही महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा. उनके चेहरे पर थकान साफ तौर पर देखी जा रही थी. ये वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. केके ने गुरुदास कॉलेज की ओर से दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में लगभग एक घंटे तक गाना गाया.

https://twitter.com/Omnipresent090/status/1531762445731016706
होटल में बिगड़ी तबीयत

अधिकारियों ने कहा कि होटल पहुंचने के बाद केके “भारी” महसूस कर रहा थे. देखते ही देखते वह गिर गए. बाद में बिना देरी किए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, डॉक्टरों का सुझाव है कि उसकी मौत के पीछे दिल का दौरा पड़ने का संभावित कारण हो सकता है. केके अपने लास्ट परफॉर्मेंस में काफी फिट दिखे. उन्हें देखकर किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि ये उनका आखिरी गाना होगा.

Also Read: KK Death: सिंगर केके की कैसे हुई मौत, निधन से कुछ घंटे पहले शेयर की थी फाइनल परफॉर्मेंस की PHOTOS
केके का आखिरी पोस्ट

सिंगर केके ने अपनी फाइनल परफॉर्मेंस के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. तसवीरों में सिंगर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. केके ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, , ‘आज रात नजरूल मंच पर थिरक रहा टमटम। विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार”. मंच के पीछे से क्लिक की गई इन तसवीरों में, केके को हाथ में माइक लिए मंच पर चलते हुए और फिर अपनी बाहों को ऊपर उठाकर और कैमरे की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola