जब पापा के साथ मिलकर Kiara Advani ने शादी में किया जमकर डांस, वायरल हो रहा VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Apr 2020 7:59 AM
Kiara Advani का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा अपनी दोस्त की शादी में जमकर डांस कर रही हैं.
Kiara Advani Dance Video Viral On Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा अपनी दोस्त की शादी में जमकर डांस कर रही हैं. इस डांस में उनका साथ उनके पापा भी दे रहे है. इस डांस में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है. दोनों खूब मस्ती में डांस कर रहे है. फैंस को कियारा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
Also Read: Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEOदरअसल, कियारा का यह वीडियो लॉकडाउन से पहले का है, जिसमें वो नाचती दिख रही है. इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अपने पापा के साथ कियारा ने सॉन्ग क्यूटीपाई’ पर जमकर डांस किया. वहीं, कियारा उनके पिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कियारा के इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मेटिक में तले बनी फिल्म ‘गिल्टी’ में कियारा आडवाणी नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. यह कियारा आडवाणी का दूसरा नेटफ्लिक्स ओरिजिनल प्रोजेक्ट है. इससे पहले वह ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आ चुकी हैं. उससे पहले उन्होंने करीना और अक्षय के साथ मिलकर ‘गुड न्यूज’ से धमाल मचा दिया था.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2′ के अलावा वे अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में भी साथ दिखेंगी, जो 2020 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है. बता दें कि कियारा आडवाणी ने तेलुगू फिल्म ‘भारत अने नेनू’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में वह साउथ के दिग्गज एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










