सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही जमशेदपुर के हुरलुंग गांव की खुशी महतो, साउथ की फिल्म ‘आदर्श रायथा’ में किया काम

Updated at : 11 Sep 2023 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही जमशेदपुर के हुरलुंग गांव की खुशी महतो, साउथ की फिल्म ‘आदर्श रायथा’ में किया काम

फिल्म आदर्श रायथा एक किसान की कहानी है. इस फिल्म के माध्यम से एक किसान की मेहनत व उनकी लाइफ जर्नी को दिखाया गया है. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. खुशी महतो ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ उनका झुकाव बॉलीवुड की फिल्मों की तरफ भी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर के बिरसानगर के हुरलुंग गांव की रहने वाली खुशी महतो अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही हैं. बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में उन्होंने खुद को एक एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया है. इसी सितंबर महीने में उनकी एक कन्नड़ फिल्म ‘आदर्श रायथा’ सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है. फिलहाल यह फिल्म साउथ की भाषाओं में ही बनी है. लेकिन, जल्द ही हिंदी वर्जन भी सिनेमा घरों में आयेगी. इससे पहले भी वह साउथ की भाषा में बनी फिल्म अवेयर में दिख चुकी हैं.

किसान की कहानी है ‘आदर्श रायथा’

फिल्म आदर्श रायथा एक किसान की कहानी है. इस फिल्म के माध्यम से एक किसान की मेहनत व उनकी लाइफ जर्नी को दिखाया गया है. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. खुशी महतो ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ उनका झुकाव बॉलीवुड की फिल्मों की तरफ भी है. हाल ही में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए ऑडिशंस भी दिये हैं.

undefined

फिल्म के निर्माता हैं डॉ अमरनाथ रेड्डी

इस आने वाले फिल्म के संबंध में जमशेदपुर से सटे एक गांव की बेटी खुशी महतो ने बताया कि आज हर परिवार अपने बच्चों को डाॅक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट बनाना चाहता है. एक किसान ही धरती के सीने को चीरकर देशवासियों का पेट भरता है, लेकिन कोई अपने बच्चों को किसान बनने को नहीं कहता है. इस फिल्म के निर्माता-डाॅ अमरनाथ रेड्डी हैं. इसको राजेंद्र कोनिडाला ने निर्देशित किया है.

महिलाओं को बनना चाहिए आत्मनिर्भर : खुशी महतो

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में डॉ अमरनाथ रेड्डी, खुशी महतो, रेखा दास, संगीता, मैसूर सुजाता व सिद्धार्थ ने अभिनय किया है. खुशी कहती हैं कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए, क्योंकि आत्मनिर्भरता के अभाव में हमारी मौलिकता और रचनात्मकता दब जाती है.

undefined

बॉलीवुड में चमकने की है तमन्ना

खुशी बताती हैं कि उन्हें बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर चमकने की तमन्ना शुरू से ही है. इसके लिए वह लगातार प्रयास भी कर रही हैं. वह मॉडलिंग के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं. उन्होंने कई कॉन्टेस्ट में भाग लेकर जीत का ताज पहना है. इसमें मिस साउथ इंडिया में सेकेंड रनर अप, मिस बेंगलुरु में फर्स्ट रनर अप, मिस सैंडलवुड में फर्स्ट रनर अप, एलाइट मिस इंडिया बंगलोर में टॉप 10 मॉडल, मिस इलिजेंट इंडिया सरीखे ताज पहन चुकी हैं.

Also Read: दिवानी हो गयी हूं धुस्का, बड़ा और छिलका रोटी की, रांची आईं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी का दिखा झारखंड प्रेम
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola