Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग, दो ग्रुप में बंट गयी टीम, फैंस बोले- कौन बनेगा विनर

Khatron Ke Khiladi 14
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हर हफ्ते कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिख जाते हैं. रोहित शेट्टी के शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसनें दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. क्या है प्रोमो में, आपको बताते हैं.
Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शुरू हो चुका है और इसे दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी ज्यादा बज है. रोहित शेट्टी के शो से कौन बाहर होगा, कौन अच्छे से स्टंट कर पाएगा, इसे जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. नया प्रोमो आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में कंटेस्टेंट एक-दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं. वीडियो काफी मजेदार है.
खतरों के खिलाड़ी 14 में कंटेस्टेंट ने किया एक-दूसरे को रोस्ट
कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके प्रोमो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जो खुद के काबिलियत को कर रहा है बूस्ट, उन्हीं खिलाड़ियों ने किया एक दूसरे को रोस्ट. वीडियो में करण वीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी, अदिति शर्मा, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा नजर आ रहे हैं. दो ग्रुप में टीम बंटी हुई है और दोनों टीम के लोग एक-दूसरे को चिढ़ा रहे हैं.
यूजर्स कर रहे खूब सारे कमेंट
खतरों के खिलाड़ी 14 के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, अभिषेक कुमार जीतेगा. एक यूजर ने लिखा, गश्मीर महाजनी ही ट्राफी अपने नाम करेगा. एक यूजर ने लिखा, ये होता है प्रोमो. एक यूजर ने लिखा, कौन बनेगा विनर. वहीं, अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा ने कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में उनके साथ अभिषेक कुमार और कृष्णा श्रॉफ दिख रहे हैं. फोटोज में उनके पीछे का बैकग्राउंड साफ दिख रहा है, जो बेहद खूबसूरत है. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा, “खतरों के खिलाड़ी के पर्दे के पीछे से.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










