Khatron Ke Khiladi 13 में इन 2 हसीनाओं की हुई एंट्री, शिव ठाकरे के नाम पर लगी मुहर, बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट!
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Apr 2023 5:37 PM
Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कई सेलेब्स नजर आएंगे. शो को लेकर दर्शकों को बीच काफी एक्साइटमेट है. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इसमें शिव ठाकरे पहले कंफर्म कंटेस्टेंट है.दो अन्य टीवी एक्ट्रेसेस का भी नाम तय हो चुका है.
Khatron Ke Khiladi Season 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi Season 13) जल्द ही टीवी पर लोगों को एंटरटेन करने आ रहा है. इस सीजन कई ऐसे सेलेब्स शो में भाग लेंगे, जो टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम होंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शिव ठाकरे पहले कंफर्म कंटेस्टेंट है. इसके अलावा टीवी एक्ट्रेसेस रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह भी इसका हिस्सा होगी.
बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे. उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया कि वो शो का हिस्सा है. फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो वो रोहित शेट्टी के शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट है. जी हां, आपने सही पढ़ा. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें प्रति एपिसोड 5-8 लाख रुपये मिलेंगे. बता दें कि शिव ने बिग बॉस 16 में काफी अच्छा गेम खेला था.
https://www.instagram.com/p/CqU-scFIvkd/
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी खतरों के खिलाड़ी 13 की कंफर्म कंटेस्टेंट है. एक्ट्रेस ने बताया कि, “मैं हमेशा साहसिक खेलों की फैन रही हूं, लेकिन मुझे अपने डर के कारण कभी भी इन्हें आजमाने का मौका नहीं मिला. जब मुझे ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मुझे पता था कि मुझे इसे करना ही है. काम कितना भी मुश्किल क्यों न हो, मैं इसे अपने और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट
वहीं, ‘कुंडली भाग्य’ की एक और एक्ट्रेस अंजुम फकीह खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, चुनौतियां काफी है और मुझे पता है कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में अपनी ताकत पर भरोसा है. मैं जीतने के लिए अपना सब कुछ दे दूंगी. मैं अपने डर का सामना करने के लिए तैयार हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










