KKK 12 Winner: इस कंटेस्टेंट ने जीत ली खतरों के खिलाड़ी की चमचमाती ट्रॉफी, कार की चाबी के साथ तसवीर वायरल

Khatron Ke Khiladi 12 Winner Name: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ फैंस के फेवरेट शो में से एक है. ये शो प्रीमियर होने के बाद से टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. अब जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है. हालांकि फिनाले से पहले ही अब शो के विनर का पता चल गया है.
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) में इस बार भी कई सेलिब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट अपने डर का सामना करने के लिए पहुंचे थे. कुछ ने अपने डर पर काबू पाया, तो कई ने स्टंट को अबोर्ट कर दिया. हालांकि रोहित शेट्टी सेलेब्स से सारे स्टंट करवा के ही रहते थे. इस शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब 25 सितंबर 2022 को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. फाइनलिस्ट की रेस में जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैसल शेख (Faisal Shaikh) और तुषार कालिया (Tushar Kalia) है. अब ग्रैंड फिनाले से पहले शो के विनर का पता चल गया है.
इस बीच ‘सियासत डॉट कॉम’ की एक रिपोर्ट की मानें तो “फैसल शेख नहीं बल्कि तुषार कालिया ने केकेके 12 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वह रुबीना, जन्नत और फैसल को हराकर ये खिताब जीते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है. इस फोटो में तुषार को जीती हुई स्विफ्ट कार की चाबी लिए देखा जा सकता है. वहीं फर्स्ट रनरअप फैसल शेख हैं. फैंस सोशल मीडिया पर तुषार को जमकर बधाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार शो का फाइनल तुषार और फैसल के बीच हुआ था. जिसमें कोरियोग्राफर और जज ने बाजी जीत ली. हालांकि ये खबर कितनी सच्ची है, ये तो फिनाले वाली रात को ही पता चलेगा.
#TusharKalia congratulations For Winning The Tittle of #KhatronKeKhiladi12 🎉🏆💥🙌🏻#RubinaDiIaik , #JannatZubairRahmani , #mrfaisu , #MohitMalik & #sritijha Well played You all really Too good 🎉💥 pic.twitter.com/i5vlZcMiFS
— Naagin_Blockbuster (@NaaginBlockbus1) September 18, 2022
Also Read: ईशान सहगल-मीशा अय्यर से लेकर शमिता शेट्टी-राकेश बापट तक, बिग बॉस के घर में हुआ प्यार…बाद में ब्रेकअप
फियर फैक्टर शो का प्रीमियर जुलाई में हुआ था, और इस साल शो में 14 प्रतियोगियों ने भाग लिया था, जिसमें फैसल शेख, जन्नत जुबैर रहमानी, कनिका मान, मोहित मलिक, रुबीना दिलाइक, तुषार कालिया, राजीव अदतिया, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, श्रीति झा, चेतना पांडे, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी और एरिका पैकार्ड शामिल है. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 का फिनाले 24-25 सितंबर को प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










