Khatron Ke Khiladi 12 Review: पहले ही स्टंट में डेंजर जोन में पहुंचे ये 7 कंटेस्टेंट,रुबीना ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के पहले एपिसोड में कंटस्टेंट्स ने एकदूसरे को कड‍़ी टक्कर दी. हालांकि हारने वालों को डेंजर जोन में जाना पड़ा.

विज्ञापन

रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के सफल होने के बाद निर्माताओं ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की 12वीं (Khatron Ke Khiladi 12) किस्त को हरी झंडी दिखा दी गई. शो का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा. कंटेस्टेंट के नाम सामने आने के बाद से ही शो की धूम मची हुई है. प्रतियोगियों में रुबीना दिलाइक, शिवांगी जोशी, फैसल शेख, जन्नत जुबैर रहमानी, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदतिया, तुषार कालिया, अनेरी वजानी और निशांत भट शामिल हैं.

ये 7 कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के पहले एपिसोड में कंटस्टेंट्स ने एकदूसरे को कड‍़ी टक्कर दी. हालांकि हारने वालों को डेंजर जोन में जाना पड़ा. 7 कंटेस्टेंट इस समय डेंजर जोन में हैं श्रीति झा, तुषार कालिया, जन्नत जुबैर रहमानी, मोहित मलिक, अनेरी वजानी, चेतना पांडे और एरिका पैकार्ड. रविवार का एपिसोड यह फाइनल होगा कि कौन सा ‘खिलाड़ी’ ‘फियर फैक्टर’ से बाहर हो जाएगा.

रुबीना ने दिखाया दम

खतरों के खिलाड़ी का पहला एपिसोड रोमांचकारी रहा. रुबीना दिलाइक और श्रीति झा ने स्टंट की शुरुआ की. दोनों को एकदूसरे को टफ कंपीटीशन दिया. रुबीना को वाटर फोबिया होने के बावजूद वो ये टास्क जीतने में कामयाब रहीं. रोहित शेट्टी ने उनके डर से उबरने के लिए उनकी सराहना की. फैसल शेख और जन्नत जुबैर भी स्टंट में एक दूसरे के खिलाफ रहे. फैसल जीत गये.

Also Read: करीना कपूर ने जेह के साथ शेयर की बेहद खूबसूरत तसवीर, इंद्रधनुष के नीचे खड़े होकर दिये पोज
केप टाउन में हुई थी शूटिंग

गौरतलब है कि, खतरों के खिलाड़ी: सीजन 12 की शूटिंग इसी साल जून में हुई थी. शो के लिए सभी सेलिब्रिट साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं. शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर 2 जुलाई, 2022 को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर हुआ. इस शो को वूट पर भी देखा जा सकता है. इस शो के प्रोमो कुछ समय पहले ही जारी कर दिये थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola