KBC 14: जमशेदपुर के वेदांत शर्मा का अपने भाई के लिए प्यार देख बिग बी हुए इम्प्रेस, तारीफ में कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन

Vedant Sharma: कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स के नए सीजन में हॉटसीट पर 11 साल के वेदांत शर्मा ने अपनी जगह बनाई. वेदांत का अपने बड़े भाई के लिए प्यार देखकर अमिताभ बच्चन काफी इम्प्रेस हुए. उन्होंने उसकी तारीफ की.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati Juniors: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर की अंकिता आशी नजर आई थी. अब केबीसी जूनियर्स में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर जमशेदपुर के वेदांत शर्मा बैठे नजर आए. लेटेस्ट एपिसोड में वेदांत की मजेदार बातें सुनकर बिग बी काफी खुश हुए. वहीं एक बात पर बिग बी उनकी खूब तारीफ करते है.

आपके शहर में

विज्ञापन

केबीसी में वेदांत शर्मा

कौन बनेगा करोड़पति जूनियर्स के नए सीजन में हॉटसीट पर 11 साल के वेदांत शर्मा की एक बात से अमिताभ बच्चन काफी इम्प्रेस हुए. झारखंड के जमशेदपुर के वेदांत ने 12 लाख रुपये के सवाल पर गेम छोड़ा दिया औऱ अपने साथ 6 लाख 40 हजार रुपए ले गए. शो में उनका एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें वो बताते है कि उनके भाई को ऑटिज्म है.

वेदांत शर्मा चाहते है ये सुपरपावर

वेदांत शर्मा वीडियो में कहते है, ऑटिज्म एक मेंटल डिसऑर्डर है. अगर मुझे कोई सुपरपावर मिल जाए तो मैं सबसे पहले भाई का जो डिसऑर्डर है उसे ठीक करने का कोशिश करूंगा. और इससे जीतने भी बच्चे सफर कर रहे है मैं उनको ठीक करने की कोशिश करुंगा. ये सुनकर बिग बी कहते है, आपकी उम्र में बच्चे ये शायद ही सोच पाए कि हमें ऐसा करना चाहिए. अपने भाई के लिए जो आपने किया, बहुत-बहुत बधाई आपको. जीते रहिए.

Also Read: KBC Juniors: जमशेदपुर के वेदांत शर्मा 6.40 लाख लेकर लौटे घर,जानिए बिग बी से क्यों बोले- सर फंसा दिया आपने
वेदांत के पिता ने कही ये बात

वीडियो में वेदांत शर्मा के पिता बताते है कि, वेदांत अर्थव का छोटा भाई है, लेकिन वो उसका हमेशा एक बड़े भाई की तरह ख्याल रखता है. बता दें कि वो अभी क्लास 6 में है और उन्हें कम्पयूटर गेम्स खेलना काफी पसन्द है. उनके पिता प्रवीण कुमार का बिजनेस है और मां एक हाउस वाइफ है. वेदांत को कराटे भी आता है और वो बड़े होकर आईएएस बनना चाहते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola