KBC 14: कंटेस्टेंट पिंकी ने अमिताभ बच्चन से पूछा-क्या आपके घर में कपड़े धुलते हैं?बिग बी ने दिया ये जवाब

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: कंटेस्टेंट पिंकी ने अमिताभ बच्चन से पूछा-क्या आपके घर में कपड़े धुलते हैं?बिग बी 
ने दिया ये जवाब

कौन बनेगा करोड़पति 14 के हॉटसीट पर आते ही पिंकी जवरानी, अमिताभ बच्चन से नजेदार सवाल करने लगे. पिंकी के हर सवाल का एक्टर ने जवाब दिया. पिंकी अपने साथ 3, 20,000 रुपए जीतकर ले गई.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में ऐसे कंटेस्टेंट भी आते है, जो अमिताभ बच्चन से अतरंगी सवाल पूछने से नहीं कतराते. ऐसा ही कुछ हुआ लेटेस्ट एपिसोड में जब हॉटसीट पर पिंकी जवरानी बैठी. पिंकी हॉटसीट पर आते ही बिग बी से अजीब से सवाल करने लगी. एक्टर ने उसके हर सवाल का बड़े ही दिलचस्प तरीके से जवाब दिया.

हॉटसीट पर पिंकी जवरानी

हॉटसीट पर आते ही पिंकी जवरानी रोने लगी. अमिताभ बच्चन उन्हें आंसू पोंछने के लिए टिश्यूज देते है. पिंकी खेल के बीच-बीच में बिग बी सवाल पूछने से नहीं चूकी. पिंकी उनसे पूछती है सेलेब्स लोग कपड़े रिपीट नहीं करते और अपने कपड़े नहीं धुलते. क्या आपके घर में कपड़े धुलते हैं? इसपर बिग बी कहते है कि यह सब गलत है क्योंकि वह हर समय अपने कपड़े धोते है. इसके अलावा वो केवल शूटिंग के दौरान फैंसी कपड़े पहनते है.

पिंकी जवरानी ने जीते इतने लाख रुपए

पिंकी जवरानी अपने साथ 3, 20,000 रुपए जीतकर ले गई. हालांकि उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए के लिए खेला था, लेकिन इसका उन्होंने गलत जवाब दे दिया. 6 लाख के लिए सवाल था- वरीयता क्रम के अनुसार, किसकी वरीयता भारत के मुख्य न्यायधीश के समकक्ष है? ऑप्शन-

  • a.पूर्व प्रधानमंत्री

  • b.लोकसभा अध्यक्ष

  • c.पूर्व राष्ट्रपति

  • d.प्रधानमंत्री

पिंकी जवरानी ने इसका जवाब दिया प्रधानमंत्री, लेकिन सही आंसर है लोकसभा अध्यक्ष.

Also Read: KBC 14: कविता चावला के बाद शाश्वत गोयल बने करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल का दिया जवाब, जानें कौन है वो?
शाश्वत गोयल बने दूसरे करोड़पति

शो कौन बनेगा करोड़पति को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है. दिल्ली के शाश्वत गोयल 1 करोड़ रुपए जीत चुके है. प्रोमो में दिखाया गया कि वो 7.5 करोड़ के सवाल का भी जवाब देते है. हालांकि ये सही होता है या नहीं इसके लिए एपिसोड का इंतजार करना होगा. ये 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा.

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां बर्थडे मनाने जा रहे है. केबीसी के सेट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें बिग बी इमोशनल दिखते है. इस एपिसोड में बैकग्राउंड में अभिषेक बच्चन की आवाज सुनाई देती है. प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा था, केबीसी के मंच पर कुछ ऐसे पल आये, जो आंसू पोंछते हैं उन अमिताभ बच्चन जी के ही आंखों से आंसू छलक आये.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola