KBC 14: कंटेस्टेंट ने किया कुछ ऐसा, शरमा गए अमिताभ बच्चन, कामदेव से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए अनिकेत

रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में कंटेस्टेंट अनिकेत शंकर पाटिल ने बिग बी की तारीफ की. अनिकेत ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर एक्टर शरमा जाते है. अनिकेत ज्यादा जीत नहीं पाए और सिर्फ 10 हजार रुपए ही अपने साथ ले गए.
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में हर हफ्ते अपनी किसमत को अजमाने कंटेस्टेंट आते है. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना हर कंटेस्टेंट का सपना होता है. लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर नागपुर के रहने वाले अनिकेत शंकर पाटिल नजर आए. इस दौरान अनिकेत ने बिग बी से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर वो शरमा गए.
क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में गुरुवार के एपिसोड में अनिकेत शंकर पाटिल ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की. अनिकेत ने कहा की टीवी पर जब वो बिग बी को केबीसी में देखते थे तो उन्हें डर लगता था. हॉटसीट पर बैठे अनिकेत ने बिग बी के डायलॉग बोलने के तरीके की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि, एक संवाद मुझे हमेशा प्रभावित करता है- परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन.
अनिकेत शंकर पाटिल ने कहा फिर मैंने आपको यहां देखा और तुम्हारी उपस्थिति ने मुझे शांत किया. लेकिन मैं आपकी उम्र की बात नहीं कर रहा हूं सर, आपकी ऊर्जा का मुकाबला करने वाला कोई नहीं है. अमिताभ बच्चन उनकी बात सुनकर शरमा जाते है. अनिकेत शंकर ने आठवें सवाल का गलत जवाब दिया. अनिकेत से अमिताभ बच्चन ने पूछा- ‘इनमें से किस हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे? इसके लिए अनिकेत ने आखिरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का लिया, लेकिन इसका सही जवाब नहीं मिला. अनिकेत ने इसका गलत जवाब दिया और वो 80 हजार रुपए से गिरकर 10 हजार पर आ गए. इसका सही जवाब कामदेव है.
Also Read: ‘वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और…’, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को याद कर लिखा भावुक पोस्ट
अब हॉटसीट पर पंजाब की रहनेवाली आरती बजाज है, वो सीनियर बैंक मैनेजर हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और अपने ब्लॉग में लिखा, एक और साथी, मित्र व रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया. अचानक बीमारी आई और वह समय से पहले चले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










