‘वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और…’, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
‘वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और…’, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को यादकर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखा है. बिग बी लिखते हैं, एक और साथी, मित्र व रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया. अचानक बीमारी आई और वह समय से पहले चले गए. बता दें कि राजू, एक्टर के बहुत बड़े फैन थे.

विज्ञापन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बीते दिन सबको हंसाने वाला ये कलाकर हर किसी के आंखों में आंसू देकर चला गया. राजू का अंतिम संस्कार परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निगमबोध घाट पर हुआ. कॉमेडियन के जाने का दुख हर किसी ने अपने पोस्ट में लिखा. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी राजू के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा.

अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें उनकी हास्य कला के लिए याद किया. एम्स में 41 दिन तक भर्ती रहने के बाद बुधवार को श्रीवास्तव का निधन हो गया था. वह अपनी किशोरावस्था से ही बच्चन के बड़े प्रशंसक थे. बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “एक और साथी, मित्र व रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया. अचानक बीमारी आई और वह समय से पहले चले गए.

वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान…

बिग बी आगे लिखते हैं, अभी तो उनकी और अधिक रचनात्मकता बाहर आनी थी…उनका हास्य बोध और जन्म के साथ मिली हास्य कला हमारे साथ रहेगी. यह अद्वितीय, मुक्त, स्पष्ट और हास्य से भरी हुई थी. वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान को भी हंसाते रहेंगे.” एक्टर ने बच्चन ने लिखा कि उन्हें श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार का प्रयास करने के लिए ‘वॉइस नोट’ भेजने का सुझाव दिया गया और उन्होंने ऐसा किया.

Also Read: ‘कानपुर में जब भी किसी बारात में अमिताभ बच्चन…,’ राजू श्रीवास्तव के भाई ने सुनाया दिल छूने वाला किस्सा
राजू श्रीवास्तव थे बिग बी के फैन

इसके बाद अमिताभ बच्चन की आवाज को श्रीवास्तव के कान के पास चलाया गया और एक बार तो उन्होंने कुछ देर के लिए अपनी आंख खोली, लेकिन फिर बंद कर ली. भारत के हास्य कलाकारों की फेहरिस्त में बड़े नाम वाले राजू श्रीवास्तव पहली बार मुंबई तब आए थे जब “कुली” फिल्म की शूटिंग के दौरान बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे. बाद के वर्षों में भी उनका बच्चन के प्रति जुड़ाव बरकरार रहा. उनके घर में आज तक बच्चन की एक तस्वीर अपने स्थान पर लगी हुई है. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola