ePaper

KBC 13 Play Along: घर बैठे बनें लखपति, Sony LIV app पर ऐसे खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग

Updated at : 25 Aug 2021 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
KBC 13 Play Along: घर बैठे बनें लखपति, Sony LIV app पर ऐसे खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग

केबीसी 13 सभी दर्शकों को सोनी लिव ऐप पर केबीसी प्ले अलॉन्ग के साथ हर दिन एक लाख और कई अन्य पुरस्कार जीतने का मौका देता है. Sony LIV app के जरिए घर बैठे कुछ सवालों के जवाब देकर इस साल लोगों को घर बैठकर 'हर दिन लखपति' बनने का भी मौका मिलेगा यानी आप लाखों रुपये जीत सकते हैं.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं. हर बार की तरह इस बार भी केबीसी प्ले अलॉन्ग का भी हिस्सा बन सकते हैं. इस साल भी हॉटसीट पर बैठने और हर दिन 10 लखपति बनने का मौका मिलेगा यानी आप अपने मोबाइल में KBC Play अलॉन्ग खेलकर लाखों रुपये जीत सकते हैं. तो सभी उम्मीदवार जो हर दिन 10वीं लाख प्राप्त करना चाहते हैं, वे SonyLIV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे खेले केबीसी प्ले अलॉन्ग

केबीसी 13 प्ले अलॉन्ग में हिस्सा लेने और 1 लाख रुपये जीतने के लिए स्टेप्स

  • स्टेप 1 SonyLIV ऐप डाउनलोड करें

  • स्टेप 2 ऐप डाउनलोड करने के बाद, इसे सब्सक्राइब करना न भूलें क्योंकि ग्राहकों को पुरस्कार के रूप में अतिरिक्त लाभ मिलते हैं

  • स्टेप 3 होम पेज पर एक रीडिंग-प्ले अलॉन्ग का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और अपना प्रोफाइल अपडेट करें, अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें – हिंदी या अंग्रेजी

  • स्टेप 4 केबीसी प्ले अलॉन्ग में भाग लेने का मूल नियम यह है कि प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और भारत का नागरिक होना चाहिए

  • स्टेप 5 जब अमिताभ बच्चन टेलीविजन पर प्रश्न पूछते हैं, तो वही आपके मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे

  • स्टेप 6 दिए गए समय में सही विकल्प का चयन करें

  • स्टेप 7 याद रखें कि यदि आपका समय समाप्त हो जाता है या गलत प्रश्न पर क्लिक करते हैं, तो आप केबीसी प्ले अलॉन्ग से बाहर नहीं होंगे

  • स्टेप 8 सही उत्तर चुनने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. आपका प्रत्येक सही उत्तर आपको 200 अंक दिलाएगा

केबीसी प्ले अलॉन्ग पुरस्कार KBC play along Prizes to be won

SonyLIV ने KBC प्ले अलॉन्ग (Play Along) सेगमेंट लांच किया है जिसके तहत हर दिन 10 लखपति बनाने का ऑफर है. KBC प्ले अलॉन्ग में देशभर के दस विजेता पूरे सीजन में हर दिन 1 लाख रुपये जीत सकेंगे. केबीसी प्ले अलॉन्ग के लिए दर्शक 23 अगस्त को रात 9 बजे से SonyLIV में लॉग इन करके हिस्सा ले सकेंगे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola