करीना कपूर के लाडले टिमटिम और जेह इन चीजों के हैं शौकीन, बचपन में ही रखते हैं शाही ठाट-बाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2022 11:44 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर लाइमलाइम में बनी रहती है. उनके ही जैसे उनके दोनों बेटे भी अपने क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. देखने में भले ही जेह और तैमूर छोटे हैं, लेकिन अभी से ही दोनों के रॉयल ठाठ है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने स्टालिश लुक से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी ही तरह उनके दोनों बेटे जेह अली खान और तैमूर अली खान भी अपने क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. करीना अपने दोनों नवाब के स्टाइल से कभी कोई समझौता नहीं करती है. दोनों किड्स को जहां भी स्पॉट किया जाता है, वहां वो काफी स्टाइलिश और कुल अंदाज में स्पॉट किए जाते है. जेह और तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है.
तैमूर अली खान और करीना के छोटे लाडले जेह अली खान बचपन से ही नवाबी शौक रखते है. दोनों को अक्सर ऐसे फन गेम्स खेलते एजॉय किया जाता है, जो आम बच्चे करने का सोचते भी नहीं है. हाल ही में तैमूर अली खान घुड़सवारी का आनंद लेते हुए देखा गया था. वह बड़े ही मजे से घोड़े पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. तैमूर की ये फोटो उनकी बुआ सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इस तसवीर में तैमूर काफी क्यूट और स्टाइलिश लग रहे हैं. तैमूर की ये तसवीर बचपन की है. जिसमें उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्राउन हॉफ पैंट पहना है.
https://www.instagram.com/p/Cbjls2SqpZt/
वहीं करीना कपूर खान ने भी तैमूर की एक तसवीर शेयर की थी. जिसमें वह स्विमिंग पूल में तैरते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान वह अपनी एनर्जी ड्रिंक पी रहे हैं. तैमूर का ये लुक काफी अलग लग रहा था. उन्होंने इस दौरान ब्ली कलर के हॉफ पैंट पहने थे. करीना ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘तैमूर पूल में मजे करते हुए’.
https://www.instagram.com/p/CVrzaBrIGCK/
वहीं तैमूर के बाद सबा ने बेबी जेह की एक अनसीन और बेहद ही क्यूट तसवीर शेयर की. इस फोटो में जेह काफी स्मार्ट लग रहे हैं. वे इसमें ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए दिए रहे हैं. जिसमें वह मॉम करीना की तरह पोज दे रहे हैं. जेह के स्टाइल को देख ऐसा लग रहा है कि वह बड़े होकर अपने मॉम और डैड की तरह एक्टर बनेंगे.
https://www.instagram.com/p/CbnpmKGLB_b/
आपको बता दें कि तैमूर और जेह की बुआ अक्सर दोनों की अनसीन फोटोज शेयर करती रहती है. जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. बेबी जेह बीते महीने एक साल साल के हो गए है. हाल ही में करीना कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मालदीव वैकेशन पर गई थी. जहां से उन्होंने जेह के साथ काफी क्यूट पिक्चर साझा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










