ट्विटर ने मेरा अकाउंट हैकिंग की वजह से किया है सस्पेंड, Kantara एक्टर किशोर कुमार का खुलासा

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jan 2023 12:54 PM

विज्ञापन

कांतारा अभिनेता किशोर कुमार ने कहा कि ट्विटर ने उनका अकाउंट हैकिंग के कारण निलंबित किया है, ना कि उनकी पोस्ट के कारण. उन्होंने बताया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने वादा किया है कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

साउथ एक्टर किशोर कुमार का बीते दिनों ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. बताया जा रहा था कि ट्विटर नियमों के उल्लंघन के कारण उनका ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया गया है. हालांकि अब उन्होंने कहा है कि ट्विटर ने उनका अकाउंट हैकिंग के कारण निलंबित किया है, ना कि उनकी पोस्ट के कारण. उन्होंने बताया कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने वादा किया है कि जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

कांतारा अभिनेता ने कही ये बात

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इस गलतफहमी को दूर किया कि उनका ट्विटर पेज क्यों निलंबित किया गया. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड नहीं है और उसके लगभग 44,000 फॉलोवर हैं. अभिनेता ने ट्विटर की तरफ से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए पुष्टि की है कि अपना ईमेल आईडी बदलने का उनका निवेदन ट्विटर को मिल गया है. किशोर के अनुसार, उनका ट्विटर 20 दिसंबर 2022 को हैक हो गया था. उन्होंने बुधवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ”मेरा ट्विटर अकाउंट निलंबित किए जाने के संबंध में फैली गैरजरूरी भ्रांतियों को दूर करने के लिए, मेरा ट्विटर मेरी किसी पोस्ट की वजह से निलंबित नहीं किया गया था.”

हैकिंग की वजह अकाउंट हुआ सस्पेंड

उन्होंने आगे कहा, ”मुझे पता चला है कि यह 20 दिसंबर, 2022 को हुई हैकिंग की वजह से ये हुआ है. ट्विटर ने जरूरी कार्रवाई का वादा किया है.” ट्विटर ने एक ईमेल में कहा, ”आपकी तरफ से पुष्टि होने पर हम आपके द्वारा भेजी गई जानकारी की समीक्षा करेंगे और जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे.” स्क्रीनशॉट के अनुसार, बाद में ट्विटर ने किशोर का ईमेल बदल दिया.

Also Read: Aryan Khan Affairs: शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट, देखें लिस्ट
‘कंतारा’ में निभाई थी वन अधिकारी की भूमिका

बता दें कि कंतारा में किशोर ने एक वन अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो वन भूमि का अतिक्रमण करने वाली स्थानीय जनजाति पर ऋषभ के किरदार के साथ भिड़ जाता है. कंतारा की रिलीज के बाद से, किशोर उन धार्मिक परंपराओं के बारे में मुखर रहे हैं जो फिल्म में चित्रित की गई हैं. जब कुछ लोगों ने तर्क दिया कि फिल्म जो दिखाती है वह महज अंधविश्वास है, तो किशोर ने एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में बात की थी. (इनपुट-भाषा के साथ)

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola