ePaper

Lock Upp Teaser: कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में पापा के पैसों से भी नहीं मिलेगी बेल, कैद होंगे 16 सेलेब्स

Updated at : 11 Feb 2022 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Lock Upp Teaser: कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में पापा के पैसों से भी नहीं मिलेगी बेल, कैद होंगे 16 सेलेब्स

कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें वो कहती दिख रही है कि मैं ला रही हूं ‘द बाप ऑफ बिगेस्ट रिएलिटाी शो’ माय जेल माय रूल्स.

विज्ञापन

Lock Upp Teaser Released: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन कंगना का फर्स्ट लुक इस रिएलिटी शो से रिवील किया गया था, जिसमें उनका स्वैग देखते बन रहा था. अब इसका टीजर रिलीज हो गया है और इसमें एक्ट्रेस का धाकड़ अंदाज दिख रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि शो 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होने वाला है.

मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी न पापा का पैसा…

कंगना रनौत वीडियो में ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई दे रही है. वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी न पापा का पैसा! इस वीडियो में वो कहती है, ‘इस दुनिया में दो टाइप के लोग हैं एक जो मुझे पसंद करते हैं और दूसरे जो वो बी ग्रेड स्ट्रग्लर्स जो मेरी बुराई करके न्यूज में रहते हैं. ऐसे हेटर्स जिन्होंने मेरा आवाज को दबाने के लिए एफआईआर किए और नेपोटिज्म का फॉर्मुला लगाया.

https://www.instagram.com/tv/CZ07L0iuyjf

द बाप ऑफ बिगेस्ट रिएलिटाी शो

आगे वीडियो में कंगना रनौत कहती हैं, मेरी लाइफ को 24*7 रिएलिटी शो बना कर रख दिया. लेकिन अब मेरी बारी है. मैं ला रही हूं ‘द बाप ऑफ बिगेस्ट रिएलिटाी शो’ माय जेल माय रूल्स. ‘मेरी कैद में होंगे 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स. जिनके साथ वही होगा जो मैं चाहती हूं. लॉकअप 27 फरवरी से MX Player और आल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा, बिलकुल फ्री. यहां पापा के पैसों से भी बेल नहीं मिलेगी.’

Also Read: Shamshera Teaser: ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद…’, दमदार अंदाज में रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर रिलीज

कंगना रनौत का दमदार लुक

वीडियो में कंगना रनौत हाथ में डंडा लिए दिख रही है. एक्ट्रेस कुर्सी पर बैठकर हाथ में डंडा घुमाकर जेल के बीच काफी धाकड़ दिख रही है. उनके बोलने का अंदाज और स्वैग आपको उनका दीवाना बना देगा. उनका ये अंदाज देखकर लग रहा है कि शो में दर्शकों को भरपूर हंगामा देखने को मिलने वाला है. इसका ट्रेलर 16 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.

लॉन्च इवेंट में कंगना- एकता ने साथ में क्लिक करवाई थी फोटोज

पिछले दिनों ‘लॉक अप’ का लॉन्च कार्यक्रम का रखा गया था. इसकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. इस का लॉन्च इवेंट में शो की प्रॉड्यूसर एकता कपूर, कंगना रनौत के साथ दिखी थी. दोनों ने साथ मिलकर कई फोटोज भी क्लिक करवाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola