ePaper

काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, रेड बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टाइलिश

Updated at : 26 Dec 2021 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी, रेड बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टाइलिश

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस के एक इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस के एक इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं. इन दिनों स्विटजरलैंड में पढ़ाई कर रही न्यासा को लेटेस्ट तस्वीरों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है. इस मौके के लिए स्टार किड ने खूबसूरत रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इन तसवीरों को उनके फैन पेज ने शेयर किया है. वो अपने फ्रेंड्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. न्यासा ने रेड ड्रेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उनकी तसवीरों को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप कितनी खूबसूरत लग रही हो. एक और यूजर ने लिखा, वाह वाकई खूबसूरत.

https://www.instagram.com/p/CX64c2HrbiV/

साल 2018 में काजोल ने हिंदुस्तान से खास बातचीत में न्यासा को विदेश भेजने के फैसले के पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, “किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चों से अलग होना वाकई मुश्किल है, लेकिन दिन के अंत में. यह उनके अपने भले के लिए होता है.”

https://www.instagram.com/p/CXmMwSCLD9m/
https://www.instagram.com/p/CX64acqreX3/

हालांकि कजोल खुलासा किया कि यह फैसला उनके और अजय के लिए मुश्किल था. उसने आगे कहा, “यह मेरे लिए भी बहुत मुश्किल था, लेकिन उतना कठिन नहीं था जितना शायद अजय के लिए था क्योंकि मैंने खुद घर से दूर एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की है.”

Also Read: मिस यूनिवर्स Harnaaz Sandhu की ये हैं फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस, ‘पद्मावत’ को बताया अपनी पसंदीदा फिल्म

जबकि अक्सर कयास लगाये जाते है कि न्यासा अपने पेरेंट्स के नक्शेकदम पर चलेगी और बॉलीवुड में अपना करियर बनाएगी. हालांकि उनके पिता अजय देवगन ने 2018 में कहा कि वो ऐसा नहीं करेगी. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, “फिल्में न्यासा की महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा नहीं हैं.” न्यासा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फ्लोविंग है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola