काजल अग्रवाल ने डेढ़ महीने बाद शेयर की बेटे की पहली झलक, देखें नील किचलू की क्यूट फोटो

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इनदिनों मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं और उनके इंस्टाग्राम फीड पर उनकी तसवीरें इसका सबूत दिखाती हैं.
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इनदिनों मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं और उनके इंस्टाग्राम फीड पर उनकी तसवीरें इसका सबूत दिखाती हैं. जब से उन्होंने अपने बेबी बॉय नील का स्वागत किया है, काजल एक से बढ़कर एक खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रही हैं. वो अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की यादें भी साझा कर रही हैं. अब मां-बेटे की जोड़ी अपनी क्यूटनेस से आपका दिन खुशनुमा कर देगी. एक्ट्रेस ने बेटे की झलक दिखाते हुए पहली तसवीर शेयर की है.
काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे नील को अपनी बाहों में लिए हुए एक तसवीर साझा की. दोनों बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. नील को अपने जीवन का प्यार और दिल की धड़कन कहते हुए, काजल को अपने बेटे के चेहरे पर हाथ लपेटे हुए देखा जा सकता है. काजल ने बेटे की झलक दिखाई जरूर है लेकिन चेहरे बेबी बॉय के हाथ से थोड़ा छिप गया है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस प्यारी सी तसवीर को साझा करते हुए काजल अग्रवाल ने कैप्शन दिया, “#NeilKitchlu The Love of My Life. #heartbeat.” कीर्ति सुरेश ने दिल के इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट किया. राशि खन्ना ने तसवीर पर दिल वाला इमोजी शेयर किया. काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू, अपने परिवार और बेटे नील के साथ समय बिता रही हैं. पिछली पोस्टों के अनुसार, परिवार नवजात शिशु के आगमन से बेहद खुश है और नील पर प्यार बरसा रहा है.
Also Read: रणबीर कपूर ने बताया आलिया भट्ट संग शादी के बाद कैसी है लाइफ, जल्द लंदन रवाना होंगी एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल चिरंजीवी की आचार्य की लीड एक्ट्रेस थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था. हालांकि बाद में खबरें आई कि उनके सींस एडिट कर दिये गये थे जिसे उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले शूट किया था. उन्हें आखिरी बार रोमांटिक कहानी हे सिनामिका में देखा गया था. अदिति राव हैदरी अभिनीत यह फिल्म इसी साल 3 मार्च को रिलीज हुई थी. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




