Kahani Rubber Band Ki: अविका गोर की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट, एक्ट्रेस की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2022 3:01 PM

बालिका वधू फेम अविका गोर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है. अब एक्ट्रेस की फिल्म 'कहानी रबरबैंड की' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो में अविका की एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
बालिका वधू फेम अविका गोर एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है. एक्ट्रेस जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देने वाली है. अब उनकी फिल्म ‘कहानी रबरबैंड की’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसका एक डायलॉग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इसमे कहा जा रहा है कि तुमने रबरबैंड पर भरोसा किया, हमने तुमपर भरोसा किया…दोनों की कट गई. यह फिल्म एक ऐसे दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रबरबैंड के नाम से कंडोम बेचता है. फिल्म के निर्देशक सारिका संजोत है. ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अविका के अलावा फिल्म में प्रतीक गांधी, मनीष राय सिंघन मुख्य भूमिकाओं में है.
Balika Vadhu fame Avika Gor is ready to win the hearts of fans once again. The actress is going to appear in a comedy film soon. Now the banging trailer of his film ‘Kahaani Rubberband Ki’ has been released. Fans are very much liking the video. One of its dialogues is being liked by the people very much. In this it is being said that you trusted the rubber band, we trusted you… both got cut. The film revolves around a shopkeeper who sells condoms in the name of rubberbands. The director of the film is Sarika Sanjot. The film is releasing in theaters on October 14. Apart from Avika, the film stars Prateek Gandhi, Manish Rai Singhan in lead roles.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए