ePaper

सीढ़ियों से गिरे Jubin Nautiyal...सिर में भी आई गंभीर चोट, सिंगर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Updated at : 02 Dec 2022 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
सीढ़ियों से गिरे Jubin Nautiyal...सिर में भी आई गंभीर चोट, सिंगर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर सीढ़ियों से गिर गए, जिसके कारण उन्हें काफी गंभीर चोटे आई है. सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का एक्सीडेंट हो गया है. जानकारी के अनुसार सिंगर अचानक सीढ़ियों से गिर गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सिंगर को कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है. वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई है. हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा. डॉक्टरों ने उन्हें बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है.

जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट

जुबिन नौटियाल यूथ के फेवरेट सिंगर में से एक है. उनके एक्सीडेंट की खबर के बाद फैंस काफी परेशान है. सभी सिंगर के ठीक होने की दुआ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”सर आप प्लीज जल्दी से ठीक हो जाओ”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अपना ध्यान रखा कीजिए…कैसे चोट लग गई आपको…जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप मेरे सुपर हीरों हो…जल्द ठीक हो जाओ”. जुबिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. सिंगर अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते है. उनकी सुरीली आवाज के लाखों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है.

https://www.instagram.com/p/Cliq586J98N/?hl=en
इन गानों में धमाल मचा चुके है जुबिन

जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. गाने में सिंगर के साथ योहानी भी थी. दोनों की केमिस्ट्री टॉप क्लास की लग रही थी. जुबिन नौटियाल लुट गए और हमनावा मेरे जैसे चार्टबस्टर्स के लिए फेमस हुए. वह अपने सुपरहिट गानों जैसे सामने आए, माणिके और अन्य के लिए भी चर्चा में रहे हैं. जुबिन ने खुद को भारतीय संगीत इंडस्ट्री में सबसे आगे चलने वालों में से एक के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने रतन लंबाइयां और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसी हिट फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola