Jhalak Dikhhla Jaa 10: डांस परफॉर्मेंस के दौरान धड़ाम से गिरी Niti Taylor, जजेस का हुआ बुरा हाल, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Nov 2022 8:21 AM
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में नीति के साथ स्टेज पर एक हादसा हो जाता है. ये वीडियो काफी शॉकिग है. जजेस के भी होश उड़ जाते है.
Jhalak Dikhhkla Jaa 10: कलर्स का डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhkla Jaa 10) में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट है. हर हफ्ते ये कंटेस्टेंट अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीतने की कोशिश करते है. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर स्टेज पर परफार्म कर रही होती है, तभी उनके साथ एक हादसा हो जाता है.
कलर्स ने झलक दिखला जा 10 का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी शॉकिग है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आज मंच पर हुआ एक हादसा, इसके बाद क्या लिखा है नीति के किस्मत में आगे? वीडियो में नीति टेलर अपने कोरियोग्राफर के साथ सात समन्दर पार गाने पर परफॉर्मेंस देती दिख रही है. दोनों ग्रीन आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रहे है. तभी डांस करते-करते एक लिफ्ट के दौरान बैलेंस बिगड़ने से वो जमीन पर धड़ाम से गिर जाती है.
https://www.instagram.com/p/Ck5luGcjTkb/
नीति टेलर को स्टेज पर ऐसे गिरते देख शो के जजेस माधुरी दीक्षित, टेरेंस लुईस काफी शॉक्ड हो जाते है. टेरेंस तो अपनी सीट पर खड़े हो जाते है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सबने नजर लगा दी उन्हें. एक यूजर ने लिखा, इतनी चोट और गिरने के बाद भी वह इतनी मेहनत कर रही है इसलिए कृपया उन्हें वोट दें. वे फिनाले में आने के लायक है. एक यूजर ने लिखा, मुझे आशा है कि वह ठीक है वह फिर से चमकेगी.
Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 10 के जज करण जौहर पर आखिर क्यों निकला शिल्पा शिंदे का गुस्सा?VIDEO में कही ये बड़ी बात
वहीं, फैंस के लिए गुड न्यूज है कि नीति टेलर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आकाश थापा के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट कर लिखा, हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं! हमने अपना पसीना, खून और आंसू बहाए हैं. आप सभी के वोट, समर्थन और प्यार की जरूरत है. यूजर्स इसपर कमेंट कर रहे है. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर रिहर्सल के सेट से और बीटीएस वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










