ePaper

आयरा खान ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की ये रोमांटिक तसवीर, इस शख्स की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं स्टारकिड

Updated at : 23 Jan 2022 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
आयरा खान ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की ये रोमांटिक तसवीर, इस शख्स की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं स्टारकिड

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हाल ही में शेयर किया था कि उन्होंने हर रविवार साड़ी पहनने का फैसला किया है, भले ही वह कुछ ही घंटों के लिए ही क्यों न हो.

विज्ञापन

आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में शेयर किया था कि उन्होंने हर रविवार साड़ी पहनने का फैसला किया है, भले ही वह कुछ ही घंटों के लिए ही क्यों न हो. पिछले हफ्ते उसने एक साड़ी के लिए अपनी मां की अलमारी पर छापा मारा था और आज उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की मां से उधार ली है. उन्होंने साड़ी पहने कई तसवीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं आयरा

आयरा खान ने एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर की है जिसमें वो एक व्हाइट साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे डार्क पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है. उन्होंने हैवी झुमकों से अपने लुक को कंप्लीट किया है. अगली तसवीर में आयरा, नूपुर संग रोमांटिक पोज दे रही हैं. आखिरी तसवीर में दोनों के साथ मां भी दिख रही हैं. उन्होंने बालों को खुला रखा है और एक हैंडबैग कैरी किया. नूपुर ने ब्लू डेनिम के साथ लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी. वहीं प्रीतम ने व्हाइट और पिंक एथनिक वियर पहना है.

https://www.instagram.com/p/CZEg0Pmt3jO/
आयरा ने लिखा ये कैप्शन

पोस्ट को शेयर करते हुए आयरा ने इसे कैप्शन दिया, “बॉम्बे से खादी कॉटन साड़ी। हैप्पी संडे! @pritam_shikhare साड़ी के लिए धन्यवाद! कृपया हैंडबैग्स मिस न करें!…#सेकंडहैंडफैशन।” पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, नूपुर ने दिल वाले इमोजी शेयर किए. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

आमिर की पहली पत्नी की बेटी हैं आयरा

बता दें कि आयरा खान, आमिर खान और उनकी पहली पत्‍नी रीना दत्‍ता की बेटी हैं. इरा अपने पापा के काफी करीब हैं. आयरा ने नये साल का स्वागत अपने पिता और नूपुर संग किया था. अक्सर दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं जिसमें उनकी कमाल की केमिस्ट्री दिखती है.

Also Read: सोनाक्षी सिन्हा से यूजर ने पूछा शादी को लेकर ये सवाल, एक्ट्रेस का जवाब सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
फिटनेस ट्रेनर हैं नूपुर शिखरे

खबरों के अनुसार, वो पिछले कुछ समय से फिटनेस ट्रेनर को डेट कर रही हैं. रिपोर्टों के अनुसार, वे लॉकडाउन के दौरान एकदूसरे के करीब आए. आयरा ने उन्‍हें अपनी मां रीना दत्ता से भी मिलवाया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि आयरा खान ने हाल ही में महाबलेश्वर स्थित आमिर खान के फार्महाउस में नूपुर के साथ छुट्टियां मनाई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola