ePaper

लता मंगेशकर का गाना गाकर फेमस हुई रानू मंडल की जिंदगी में फिर से छाया अंधेरा, कोरोना वायरस के कारण अब ऐसी हो गई हालत

Updated at : 12 Oct 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
लता मंगेशकर का गाना गाकर फेमस हुई रानू मंडल की जिंदगी में फिर से छाया अंधेरा, कोरोना वायरस के कारण अब ऐसी हो गई हालत

Ranu Mandal news : रानू मंडल (Ranu Mandal) की किस्मत अचानक एक दिन बदल गई. 2019 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते दिखी थी. ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि रानू रातों-रात पॉपुलर हो गई और एक बड़ी स्टार बन गई. यहां तक की हिमेश रेशमिया ने उनसे अपनी फिल्म में कई गाने गवाए. लेकिन एक बार फिर से उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया है.

विज्ञापन

Ranu Mandal news : रानू मंडल (Ranu Mandal) की किस्मत अचानक एक दिन बदल गई. 2019 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाते दिखी थी. ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि रानू रातों-रात पॉपुलर हो गई और एक बड़ी स्टार बन गई. यहां तक की हिमेश रेशमिया ने उनसे अपनी फिल्म में कई गाने गवाए. लेकिन एक बार फिर से उनकी जिंदगी में अंधेरा छा गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानू मंडल की आर्थिक हालत ठीक नहीं है. कोरोना वायरस के कारण उनकी हालत फिर से खस्ता हो गई है. कहा जा रहा है कि रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है औऱ वो वापस राणाघाट लौट चुकी है. बता दें कि लता मंगेशकर का गीत गाकर सोशल मीडिया पर छाईं रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं थीं. उनसे इंप्रेस होकर बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्‍हें अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हैप्‍पी हार्डी एंड हीर’ में गाने का मौका दिया था.

रानू कानपुर के एक इवेंट में पहुंची थी. जहां उनकी हैवी मेकअप वाली तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इस इवेंट में उन्होंने रैंपवॉक भी किया था. उनकी तसवीर देखकर लोग हैरान हुए थे औऱ जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.

Also Read: नागिन फेम रश्मि देसाई की इन अदाओं पर लट्टू हुए फैंस, कमेंट में लिखा- फूलों की परी

इससे पहले फैन के साथ सेल्फी न क्लिक करवाने की वजह से भी उनकी खूब आलोचना हुई थीं. दरअसल एक फैन ने रानू मंडल से सेल्‍फी के लिए कहा था, जिसके बाद सिंगर ने उन्‍हें डांटना शुरू कर दिया था. रानू मंडल का ऐसा व्‍यवहार लोगों को पसंद नहीं आया था और उनके ऐसे रवैये की खूब आलोचना हुई थी.

बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहनेवाली हैं. रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है. उन्‍होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था. रानू अपना गुजारा रेलवे स्‍टेशन और लोकल ट्रेन में गाकर करती हैं. इस दौरान अतींद्र ने रानू का राणाघाट रेलवे स्‍टेशन पर गाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था जिसके बाद वह रातोंरात स्‍टार बनकर उभरी थीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola