India's Best Dancer 4 Winner: कौन है पटना के हर्ष केशरी, जिसको हराकर शिलांग के स्टीव जिरवा बने शो के विनर

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Nov 2024 7:50 AM

विज्ञापन

India's Best Dancer 4 Winner Steve Jyrwa

India's Best Dancer 4 Winner: स्टीव जिरवा शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ के विनर बन गए. टॉप 5 में पटना के हर्ष केशरी के साथ-साथ स्टीव, नेक्शन, नेपो, अकीना पहुंचने में कामयाब हुए थे. हालांकि स्टीव ने सभी का दिल जीतते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

India’s Best Dancer 4 Winner: डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ को विनर मिल गया. बीती रात शो का ग्रैंड फिनाले था और शिलांग के स्टीव जिरवा ने अपने नाम ट्राफी कर ली. स्टीव को 15 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक चमचमाती कार मिली. टॉप 3 में पटना के हर्ष केशरी और नेक्शन थे. दोनों को हराते हुए स्टीव शो के विनर बन गए. हर्ष तीसरे नंबर पर आए और दूसरे नंबर पर नेक्शन रहे.

‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ के विनर बने स्टीव जिरवा

‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ के विनर स्टीव जिरवा को 15 लाख रुपये और उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपये मिले. टॉप 5 में स्टीव, नेक्स्टियन, नेपो, अकिना, हर्ष केशरी ने अपनी जगह बनाई थी. सबसे पहले अकीना बाहर हुई और उसके बाद नेपो बाहर हुए. दोनों को एक-एक लाख रुपये मिले. ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सिंघम अगेन के स्टार्स अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. दोनों ने कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती किया और उनके साथ डांस भी किया.

कौन है पटना के हर्ष केशरी

पटना के हर्ष केशरी ने शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर -सीजन 4’ में हर बार अपने डांस से दर्शकों और तीनों जजेस करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस का दिल जीता. हर्ष ट्राफी नहीं जीत पाए और तीसरे नंबर पर आए. कम लोग ही जानते होंगे कि हर्ष ने डांस प्लस सीजन 6 की ट्राफी अपने नाम किया था. इंस्टाग्राम पर उन्हें 129K लोग फॉलो करते हैं और उन्होंने 567 पोस्ट किया है. उनके इंस्टाग्राम पर शो में उन्होंने जो डांस परफॉर्म किया है, उसके वीडियो मौजूद है.

Also Read- India’s Best Dancer–Season 4 में पटना के हर्ष केशरी ने किया अपने डांस मूव्स से करिश्मा कपूर को इम्प्रेस, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola