Indian Idol 12 : सपना चौधरी के साथ काम कर चुके हैं मोहम्मद दानिश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2021 6:56 AM
Indian Idol 12 : म्यूजिक रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) को जल्द ही जज हिमेश रेशमिया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लॉन्च करने जा रहे है.
Indian Idol 12 : म्यूजिक रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) को जल्द ही जज हिमेश रेशमिया अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में लॉन्च करने जा रहे है. लेकिन क्या आप जानते है दानिश पहले ही एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके है, जिसमें सपना चौधरी थी. इस वीडियो में दानिश का स्वैग देखने लायक है.
मोहम्मद दानिश अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बना चुके है. दानिश का अंदाज और उनकी गायिकी शो के जजेस को काफी पसन्द आती है. हालांकि दानिश कुछ गानों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुके है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपनी परफॉर्मेंस पर इसका असर नहीं पड़ने देते.
https://www.instagram.com/p/CQlXzUvN6E0/
दानिश सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके है और ये बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी. जी हां, दानिश ने देसी क्वीन सपना के साथ एक पंजाबी सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं. ये गाना पिछले साल 2020 में रिलीज हुआ था और गाने का नाम था, ‘मेरी जान.’ इस गाने में दानिश काफी कूल लगे थे. वहीं सपना भी कम नहीं लग थी.
इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया दानिश को नये गाने के जरिए लॉन्च करने जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. इस बारे में हिमेश ने फैंस को बताया था कि, मेरे अपने हिट सेल्फ कंपोज्ड एल्बम हिमेश के दिल से के दूसरे गाने के लिए एक और बहुत टैलेंटेड सिंगर @mohd.danish.official को लॉन्च करने जा रहा हूं.
Also Read: मैगजीन कवर पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी Shehnaaz Gill, फोटोज देख फैंस बोले- सिद्धार्थ शुक्ला…
वहीं, इंडियन आइडल 12 के आने वाले एपिसोड में बतौर गेस्ट करिश्मा कपूर आने वाली है. इस दौरान दानिश करिश्मा के मशहूर गाने ‘यारा ओ यारा, मिलना हमारा’ और ‘फूलों सा चेहरा तेरा’ पर शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










