CoronaVirus का खौफ, IIFA Awards 2020 कैंसिल

Updated:
विज्ञापन
CoronaVirus का खौफ, IIFA Awards 2020 कैंसिल

CoronaVirus cancels IIFA Awards 2020: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड के आयोजकों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की चिंताओं के मद्देनजर 27 से 29 मार्च तक मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाले समारोह को स्थगित करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

IIFA Awards 2020 cancelled due to CoronaVirus fears : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड के आयोजकों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की चिंताओं के मद्देनजर 27 से 29 मार्च तक मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाले समारोह को स्थगित करने की घोषणा की है.

आईफा द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के कारण बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार, आईफा प्रबंधन और फिल्म उद्योग के लोगों से परामर्श के बाद बड़े पैमाने पर आईफा प्रशंसकों और सामान्य समुदाय के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्च 2020 में होने वाले बहुप्रतीक्षित वीकेंड समारोह और अवार्ड 2020 समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

मालूम हो कि आईफा अवार्ड समारोह इस बार मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 से 29 मार्च को होने वाले थे. इसका एक कार्यक्रम 21 मार्च को भोपाल में भी होने वाला था. बयान में कहा गया कि मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा समारोह की नयी तारीख और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी. आईफा आयोजकों ने बयान में कहा गया कि सभी संबंधित पक्षों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और उम्मीद है कि सभी स्थिति की संवेदनशीलता को समझेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola