सुजैन खान रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग पार्टी में दिखी, यूजर्स बोले- आप लोग डेट कर रहे क्या?

विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है कि जिसमें सुजैन खान और अर्सलान गोनी साथ में स्पॉट हुए. दोनों पैपराजी को पोज देते हुए भी दिखे. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सुजैन अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ गोवा में पार्टी करते दिखी थी. एक बार फिर से सुजैन और अर्सलान साथ में स्पॉट हुए. दोनों पैपराजी को पोज देते हुए भी दिखे.
विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है कि जिसमें सुजैन खान औऱ अर्सलान गोनी एक ही कार से उतरते दिखे. इस दौरान सुजैन ब्लैक आउटफिट में काफी स्टनिंग लगी. सुजैन ने ब्लैक टॉप और छोटी सी स्कर्ट पहनी थी. जबकि अर्सलान व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में काफी स्मार्ट लगे.
सुजैन खान औऱ अर्सलान गोनी एक पार्टी में स्पॉट हुए. दोनों साथ में पैपराजी को देखकर पोज देते है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. सुजैन ने इसपर कमेंट करते हुए ब्लैक हार्ट बनाकर कमेंट. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप लोग डेट कर रहे क्या. कई यूजर्स ने अर्सलान को लेकर लिखा, भाई. वहीं, सुजैन की भी तारीफ कर रहा है.
Also Read: ऋतिक रोशन की शर्टलेस तसवीर पर एक्स वाईफ सुजैन खान के कमेंट की चर्चा, उम्र को लेकर कह दी ये बात
कुछ समय पहले सुजैन खान और अर्सलान गोनी साथ में डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सुजैन और अर्सलान रेस्टोरेंट के बाहर निकलते हुए दिखे थे. इस दौरान सुजैन ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप में टू-पीस ड्रेस में दिखी थी. जबकि अर्सलान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए थे.
बता दें कि सुजैन खान और अर्सलान गोनी के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है. वहीं, हाल ही में सुजैन अपने एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी एंजॉय करते दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










