ePaper

ऋतिक रोशन की शर्टलेस तसवीर पर एक्स वाईफ सुजैन खान के कमेंट की चर्चा, उम्र को लेकर कह दी ये बात

Updated at : 28 Jun 2021 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक रोशन की शर्टलेस तसवीर पर एक्स वाईफ सुजैन खान के कमेंट की चर्चा, उम्र को लेकर कह दी ये बात

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई तस्वीर और वीडियो ने उनके फैंस को इंप्रेस किया है. लेटेस्ट तस्वीर में एक्टर शर्टलेस में अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं और वो पूरी तरह से टैन्ड लग रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई तस्वीर और वीडियो ने उनके फैंस को इंप्रेस किया है. लेटेस्ट तस्वीर में एक्टर शर्टलेस लुक में अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं और वो पूरी तरह से टैन्ड लग रहे हैं. फैंस के अलावा आर माधवन, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरुचा भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाये. लेकिन ऋतिक की एक्स वाईफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan )के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

सुजैन खान ने लिखा, “आप 21 के लग रहे हैं.” वहीं फिल्म वॉर में उनके कोस्टार रहे टाइगर श्रॉफ ने लिखा- बाप. टाइगर के इस कमेंट पर एक फैन ने लिखा, एक ही वर्ड में एक्सप्लेन कर दिया. इसपर टाइगर ने लिखा, अरे उनसे मैं सीख रहा हूं, तो बाप कौन हुआ? इस तसवीर पर फैंस भी जमकर रियेक्ट कर रहे हैं और उनके लुक को सबसे बेस्ट बता रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQqPgWuH77l/
https://www.instagram.com/p/CQirADMHsQS/

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल की जनवरी में ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म ‘फाइटर’ की घोषणा की थी. उस वक़्त से ही यह फ़िल्म सुर्खियों में आ गयी थी क्योंकि यह पहला मौका होगा जब ये दोनों सुपरस्टार एक दूसरे के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे.

Also Read: सपना चौधरी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, बैकलेस ड्रेस में बेहद हसीन दिखीं एक्ट्रेस

250 करोड़ के बड़े बजट में बनने वाली इस फ़िल्म की रिलीज पूरे भारत में अलग अलग भाषाओं में करने की प्लानिंग है. हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी होगी. मौजूदा समय में ऋतिक एकमात्र ऐसे एक्टर हैं. जिनका साउथ में इतना जबरदस्त फैन बेस है. धूम 2,जोधा अकबर,बैंग बैंग,कृष 3 से लेकर उनकी पिछली रिलीज फ़िल्म वॉर का डब वर्जन लोगों को बहुत पसंद आया था.

फ़िल्म की शूटिंग की बात करें तो यह 2022 में शूटिंग फ्लोर पर जाएगी. पहले यह फ़िल्म इसी साल के अंत में शूटिंग फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से हुई देरी में रितिक के दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुक गया. ऋतिक सबसे पहले विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी करेंगे और दीपिका पादुकोण भी पठान और इंटर्न की शूटिंग पूरी करने के बाद इसका हिस्सा बनेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola