Honey Singh को फिर हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड का हाथ थामे एक इंवेंट में आये नजर, फैंस बोले- वाह आपके ही…

फेमस रैपर हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंगर को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया. कपल को साथ देखकर दोनों के फैंस काफी खुश है.
Honey Singh with Girlfriend: रैपर हनी सिंह अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते है. सोशल मीडिया पर सिंगर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर चले जाते है. उनके रैप की दुनिया दीवानी है. हर फिल्म में जबतक हनी सिंह का गाना नहीं होता है, फिल्म अधूरी लगती है. हालांकि अब सिंगर अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. जी हां रैपर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है.
दरअसल हनी सिंह को बीते दिनों दिल्ली के एक इवेंट में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया. कपल एक दूसरे का हाथ थामे थे और साथ में पूरे पब्लिक के साथ चल रहे थे. सिंगर को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना ठडानी संग रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. रैपर की गर्लफ्रेंड ने स्लिट वाली ब्लैक ड्रेस पहनी थी. साथ ही एक महंगे ब्रांड का बेग भी कैरी किया था. जिसकी कीमत 2.5 लाख के करीब बताई जा रही है. वहीं हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे.
@asliyoyo spotted with his girlfriend @tinathadani in delhi for an event#yoyohoneysingh#honeysingh#tinathadani#Delhi pic.twitter.com/DA3KMTcsMU
— SAURABH SHARMA (@saurabhbolly) December 6, 2022
हनी सिंह की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”वाह भाई आपके ही मजे है…काफी खुश हूं कि आप खुश है…नई गर्लफ्रेंड के लिए मुबारक”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाई अभी तो तलाक हुआ था…इतनी जल्दी क्या थी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाइफ सही बोल रही थी, आपकी गर्लफ्रेंड है…ऐसा कैसे हो सकता है”. आपको बता दें कि हनी सिंह कथित तौर पर मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे हैं. टीना ने उनके गाने पेरिस का ट्रिप में काम किया है. वीडियो में हनी सिंह यकीनन अब काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं.
Also Read: Aryan Khan बॉलीवुड में एंट्री को तैयार, नये प्रोजेक्ट की दिखाई झलक, पापा शाहरुख बोले- सपना पूरे होते…
सिंगर हनी सिंह के तलाक ने एक वक्त में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. शालिनी तलवार ने आरोप लगाया था कि उनका परिवार और वह गाली-गलौज करते थे. उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. हनी सिंह और शालिनी ने 20 साल की अपनी शादी को ताड़ दिया था. कहा तो ये भी जाता है कि एलिमनी के तौर पर रैपर ने 1 करोड़ रुपये दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










