हिना खान को इस वजह से खानी पड़ी अपनी मम्मी से चप्पल, Video देख फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

Hina Khan video on mummy aa gayi kya : टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हिना का अंदाज देखकर फैंस लोट-पोट हो रहे है. नागिन एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर अपनी तसवीरें और वीडियोज को लेकर चर्चा में छाई रहती है. अब उनका ये वीडियो फैंस काफी पसन्द कर रहे है.
Hina Khan video on mummy aa gayi kya : टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हिना का अंदाज देखकर फैंस लोट-पोट हो रहे है. नागिन एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर अपनी तसवीरें और वीडियोज को लेकर चर्चा में छाई रहती है. अब उनका ये वीडियो फैंस काफी पसन्द कर रहे है.
हिना खान ने पॉपुलर रैप सॉन्ग पगल पगली पर रील विडियो बनाया हैं. वीडियो को शेयर कर लिखा, जब तक मैं अपने शॉट का इंतजार करती हूं… टाइमपास. वीडियो में वो रेड कलर की शार्ट ड्रेस में दिख रही है और इसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही है. नागिन एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन भी देखने लायक है.
https://www.instagram.com/reel/CRBwDyNpBGL/
वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, किसका चप्पल था. एक यूजर ने लिखा, मार वो भी चप्पल से. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत. किसके कत्ल का इरादा है. एक यूजर ने लिखा, पिंक में आप अच्छी लग रही है. कई यूजर्स ने इसपर हंसने वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया है.
इससे पहले येलो स्टाइलिश आउटफिट में हिना खान ने अपनी कई तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों में उनका स्वैग जबरदस्त लग रहा था. इस येलो ड्रेस में वो बेहद ग्लैमरस लगी थी. इसपर उनका कैमरे को देखकर पोज देने का तरीका फैंस को बेहद पसन्द आया था. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 13.2 मिलियन लोग फॉलो करते है.
https://www.instagram.com/p/CQ51OXJLwEq/
वहीं, कुछ समय पहले हिना खान का शाहीर शेख के साथ ‘बारिश बन जाना’ गाना रिलीज हुआ था. ये गाना काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ था. इसके अलावा हिना का पत्थर वरगी सॉन्ग पर भी उनके चाहने वालों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




