Hina Khan की पूरी फैमिली कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा-24×7 मास्क और सैनिटाइजर के साथ तैयार

हिना खान ने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पूरी फैमिली को कोरोना हो गया है और वो उनकी देखभाल कर रही है.
कोरोना वायरस बहुत तेजी से देश में फैल रहा है और इसकी चपेट में अबतक कई स्टार्स आ चुके है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की पूरी फैमिली कोरोना पॉजिटिव आई है और इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी. हालांकि नागिन एक्ट्रेस की रिपोर्ट निगेटिव आई है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.
हिना खान ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो ब्लैक कलर के नाइटसूट में दिख रही है. एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया है और मास्क उतारा हुआ है. इन फोटोज के साथ वो कैप्शन में लिखती है, ‘हार्श रिएलिटी: इन दिनों लाइफ और इंस्टाग्राम दोनों ही ज्यादातर अच्छी फोटोज और अच्छे विजुअल के बारे में हैं. लेकिन जब ये 2020×2 (2022) है तो मुझे लगता है कि वास्तविकता 2020 से दोगुनी कठिन है.
नागिन एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, जब फैमिली के सभी मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो जाएं और सिर्फ आपकी रिपोर्ट निगेटिव आए तो आपको 24×7 मास्क और सैनिटाइज़र के साथ तैयार रहना होगा और पूरे परिवार की देखभाल करनी होगी. ये कहना सेफ है कि पीछे निशान होंगे… ठीक उसी तरह जैसे मुझे 24/7 मास्क पहनने के बाद मिले हैं.’
Also Read: काम्या पंजाबी हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने कहा- तीसरी लहर से खुद को बचा नहीं सकी…
आगे हिना खान ने लिखा, लेकिन जैसा कि वे कहते हैं कि जब जीवन में खुद रुकावट आए तो एक निंजा योद्धा बन जाना चाहिए या कम से कम कोशिश करें. और ये पोस्ट आपको ये बताने के लिए है की कोशिश ही काफी है. आइए हम सब इसे फिर से लड़ने की कोशिश करें.
गौरतलब है कि बीते दिन टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, वह कोविड -19 की पहली दो लहरों से बच गई थी. लेकिन तीसरी लहर से वो खुद को बचा नहीं सकीं और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










