Happy Birthday Song: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर गुडबाय का गाना हैप्पी बर्थडे रिलीज, देखें धमाकेदार VIDEO

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर सेलेब्स के साथ-साथ परिवार वाले बधाई दे रहे हैं. इसी बीच अब एक्टर के फिल्म गुडबाय का नया गाना हैप्पी बर्थडे रिलीज हो गया है. गाने में फिल्म के मेकर्स बिग बी का जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 80 साल के हो गए है. एक्टर का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था. बिग बी ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ आधी रात को केक काटा. अब गुडबाय के मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे पर उनको स्पेशल फील करवाने के लिए एक नया गाना रिलीज किया है. गाने का नाम है हैप्पी बर्थडे है. इस सॉन्ग में सभी बिग बी के साथ केक काटते, डांस करते और जमकर पार्टी करते देखा जा सकता है. गाने के बोल भी काफी अच्छे है. सुनील ग्रोवर बच्चन साहब को गले लगा रहे हैं. इस बीच, ‘गुडबाय’ के निर्माताओं ने कहा है कि सुपरस्टार के 80वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टिकट का दाम 80 रुपये हो गया है. ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था.
Amitabh Bachchan, the emperor of Bollywood, turns 80 today. The actor was born on 11 October 1942. Big B cut the cake at midnight with the fans on the occasion of his birthday. Now the makers of Goodbye have released a new song on the actor’s birthday to make him feel special. The name of the song is Happy Birthday. The name of the song is Happy Birthday. In this song, everyone can be seen cutting cakes, dancing and partying fiercely with Big B. The lyrics of the song are also very good. Sunil Grover is hugging Bachchan sahib. Meanwhile, the makers of ‘Goodbye’ have said that on the occasion of the superstar’s 80th birthday, the ticket price for the film has gone up to Rs 80. The film was released in theaters on 7 October.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए