Happy Birthday Salman Yusuff Khan: सलमान खान के साथ इस फिल्म में किया था डांसर ने स्क्रीन शेयर, क्लासमेट पर दिल हार गए थे डीआईडी स्टार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jun 2021 11:30 PM
Happy Birthday Salman Yusuff Khan: सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के पहले सीजन के विनर थे. लेकिन वह लोकप्रिय हो गए जब उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 6 वें सीजन को दृष्टि धामी के साथ जीता.
Happy Birthday Salman Yusuff Khan: सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के पहले सीजन के विनर थे. लेकिन वह लोकप्रिय हो गए जब उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 6 वें सीजन को दृष्टि धामी के साथ जीता. सलमान झलक दिखला जा में तीन बार यानि झलक दिखला जा सीजन 4 और सीजन 5 में भी नजर आ चुके हैं.
प्रशिक्षित डांसर है सलमान
सलमान युसुफ खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सऊदी अरब से पूरी की थी और Nitte Meenakshi Institute of Technology, Bangalore से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री ली. सलमान युसुफ खान साल्सा, हिपहॉप आदि जैसे विभिन्न रूपों में एक प्रशिक्षित डांसर है.
सलमान खान के साथ किया है स्क्रीन शेयर
सलमान युसूफ खान ने साल 2009 में रिलीज सलमान खान की फिल्म वांडेट में उनके साथ स्क्रीन शेयर किया था. सलमान के अभिनय की शुरुआत 2013 में फिल्म ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’ से हुई थी. वह रक्त तरित्र, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3 डी का भी हिस्सा थे.
सलमान युसूफ खान की ये है लव स्टोरी
शादी से पहले सलमान युसूफ खान लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह चुके हैं. उस दौरान एयरलाइन में काम करने की वजह से फैजा अक्सर घर से बाहर रहती थीं. सलमान युसूफ खान और फैजा दोनों ही बैंगलुरु के रहने वाले हैं. सलमान युसूफ खान, फैजा को बचपन से जानते हैं. सलमान युसूफ खान और फैजा ने हाईस्कूल की पढ़ाई साथ में ही है. इस दौरान सलमान युसूफ खान, फैजा को अपना दिल दे बैठे थे. शादी के बंधन में बंधने से पहले सलमान युसूफ खान ने फैजा को 10 साल तक डेट किया था. डीआईडी के बाद एक बड़ा स्टार बनते ही सलमान युसूफ खान ने फैजा से शादी कर ली थी.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










