GHKPM Spoiler: जगताप की मदद लेगी सई, करिश्मा का सच आएगा सामने? जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा खास

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jan 2023 12:35 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि विराट, पाखी को समझाता है कि वह उसके दर्द को समझ सकता है. वो पाखी से वादा लेता है कि वो अपने आप को कोई भी तकलीफ नहीं पहुचाएगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) इस बार फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में दूसरे नंबर पर है. सीरियल का ट्रैक काफी मजेदार चल रहा है. पूरे परिवार को पता चल गया है कि अब पाखी कभी मां नहीं बन पाएगी. पाखी इस बात से काफी आहत और दुखी है. पाखी को घरवाले समझाने की कोशिश करते है, लेकिन वो किसी की बात नही सुनती.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अश्विनी, पाखी को सूप पिलाने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं मानती. पाखी कहती है कि वो विराट के बच्चे को जन्म देने की उनकी इच्छा को भी पूरा नहीं कर सकती है. विराट अपनी पत्नी को सांत्वना देने की कोशिश करता है. वो पाखी से कहता है कि उनका पहले से एक बेटा है विनायक. वो उसे यकीन दिलाता है कि उसे उसकी ज्यादा जरूरत है.

विराट ने पाखी से लिया वादा

विराट, पाखी को समझाता है कि वह उसके दर्द को समझ सकता है. साथ ही समझाता है कि कुछ भी गलत वो अपने दिमाग में ना लाए. वो पाखी से वादा लेता है कि वो अपने आप को कोई भी तकलीफ नहीं पहुचाएगी. वहीं, अस्पताल के बाहर सई, करिश्मा को विक्रांत के साथ देखकर चौंक जाती है. करिश्मा और विक्रांत को वो गले लगते देख मोहित के बारे में सोचकर परेशान हो जाती है.

Also Read: GHKPM Spoiler: विनायक-सवी को इस तरह प्रताप से बचाएगा विराट, अस्पताल में बेहोश हुई पाखी, क्या होगा आगे?
सई लेगी जगताप की मदद

सई, करिश्मा से विक्रांत के बारे में पूछती है कि उन दोनों का क्या रिश्ता है. करिश्मा झूठ बोलती है औऱ सच छिपा लेती है. करिश्मा उसे उसकी जिंदगी से दूर रहने के लिए कहती है. सई उससे कहती है वो सच्चाई का पता लगाकर रहेगी. करिश्मा ये सोचकर परेशान हो जाती है सई पता नहीं क्या करेगी. सई, जगताप को विक्रांत के बारे में पता लगाने के लिए कहती है. वो उसे भरोसा दिलाता है वो इसमें उसकी मदद करेगा. विराट, भवानी से कहता है कि वो पाखी को बच्चे के बारे में कुछ ना कहे क्योंकि वो पहले से काफी दुखी है. वो

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola