Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने पर वैभवी हंकारे ने तोड़ी चुप्पी, हुई इमोशनल, कहा- जिस दिन मुझे कहानी में बदलाव…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :05 May 2025 1:33 PM
विज्ञापन
Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम वैभवी हंकारे ने शो छोड़ने पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने अपने को-स्टार सनम जौहर और परम सिंह को धन्यवाद कहा है. साथ ही उन्होंने लिखा कि तेजस्विनी अब विदा ले रही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर नजर आते थे. हालांकि वैभवी हंकारे के किरदार को मेकर्स ने एक एक्सीडेंट में मरा दिया. अब उनका ट्रैक खत्म हो चुका है और भाविका शर्मा आ गई है. वैभवी के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी है. फरवरी 2025 में ही शो में एक्ट्रेस आई थी और इतनी जल्दी शो से उनका ट्रैक खत्म कर दिया गया. अब वैभवी ने शो छोड़ने के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा है.

गुम है किसी के प्यार में को छोड़ने पर भावुक हुई वैभवी हंकारे

गुम है किसी के प्यार में फेम वैभवी हंकारे ने अपने इंस्टाग्राम पर परम सिंह और सनम जौहर के साथ तसवीरें पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, जब मैं अब अलविदा कहने के लिए रुकती हूं तो मेरा दिल प्यार और आभार से भर जाता है. तेजस्विनी का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा सफर था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी. इस सफर ने मुझे पर्दे के पीछे एक परिवार दे दिया. हर सीन, हर डायलॉग और हंसी-आंसुओं से भरे पल ने मुझे अंदर से बदल दिया. एक्ट्रेस ने आगे लिखा, उन सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने तेजस्विनी को अपनाया, उसकी तकलीफ, ताकत और प्यार को समझा. आप सभी की दुआओं और प्यार ने उसे जिंदा किया.

वैभवी हंकारे बोली- हमारी आंखों से आंसू बहने लगे

वैभवी हंकारे ने लिखा, जिस दिन मुझे कहानी में बदलाव के बारे में पता चला, उसी दिन वह अपराजिता का पौधा जो मैंने कभी लगाया था खिल गया. मुझे खुशी है कि आप सब ये बात जानते हैं कि मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया. मैं हमेशा सनम जौहर, परम सिंह और साईं देवधर की केयर और सपोर्ट को याद रखूंगी. जब हमें यह खबर मिली, तो हम तीनों ने बिना कुछ कहे एक गहरा हग किया और हमारी आंखों से आंसू बहने लगे. ढेर सारी यादों और नम आंखों के साथ, तेजस्विनी अब विदा ले रही है. वैभवी ने तीन महीने तक ये किरदार निभाया. उनके पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola