Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस तरह रजत करेगा सवी से अपने प्यार का इजहार, कहेगा- I Love You
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jan 2025 2:31 PM
Hitesh Bharadwaj on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin going off air
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत बहुत ज्यादा ड्रिंक कर लेता है. सवी उसे शॉवर में ले जाकर खड़ा कर देती है, ताकि उसका नशा खत्म हो जाए.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका अपने प्लान में सफल हो जाएगी. रजत को केक लाने की जिम्मेदारी मिलेगी. आशिका इस दौरान अपना चाल चलती है और केक पर सई और कियान के साथ अपना नाम लिखवा देती है. रजत अपने बच्चों, सई और कियान की वजह से फंसा हुआ महसूस करेगा. पार्टी में कियान, रजत और आशिका को साथ रहने कहेगा. पार्टी में कियान अनाउंस करेगा कि आशिका और रजत की शादी की सालगिरह है. ऐसे में केक सवी नहीं, रजत और आशिका कट करते हैं. सवी बहुत दुखी हो जाती है.
इस तरह रजत करेगी सवी से अपने प्यार का इजहार
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी वहां से चली जाती है. रजत उसे मनाने आता है और वह उसे गलती से धक्का दे देती है. रजत गिर जाता है और सवी उसे उठाने जाती है. हालांकि रजत नशे में होता है और सवी उसे वॉशरूम ले जाकर शॉवर के नीचे खड़ी कर देती है, ताकि उसका नशा खत्म हो जाए. इस दौरान, रजत उसका हाथ पकड़ लेता है और उससे अपने प्यार का इजहार करता है. रजत, सवी से उसके प्रयासों और भावनाओं को समझने के लिए कहता है. दोनों के बीच एक रोमांटिक पल देखने मिलेगा.
सवी से रजत पूछेगा ये सवाल
सवी, रजत से कहती है कि वह जब उसे आशिका के साथ देखती है तो उसे अच्छा नहीं लगता. सवी उसे चिढ़ाता है कि वह आशिका से ईर्ष्या कर रही. रजत कहता है कि वह उसके लिए वैसा ही प्यार महसूस कर रही है जैसा वह महसूस करता है. सवी अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है. रजत कहता है कि वह जानता है कि वह भी उससे प्यार करती है. सवी को यकीन हो जाता है कि रजत उससे प्यार करता है.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










