GHKPM Spoiler: विनायक-सवी के सामने होगा बड़ा हादसा, सई और पाखी में से किसी चुनेगा विराट? आएगा नया टविस्ट

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: विनायक-सवी के सामने होगा बड़ा हादसा, सई और पाखी में से किसी चुनेगा विराट? आएगा नया टविस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ‘गुम है किसी के प्यार में’ बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि जल्द ही एक समय ऐसा आएगा जब विराट को सई और पाखी में से किसी एक को चुनना होगा. आने वाला एपिसोड जबरदस्त होगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) जल्द ही नया टर्न आने वाला है. विराट के सामने बड़ी चुनौती होगी, जो उसके जिंदगी को बदलकर रख देगी. सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें विराट, सई औऱ पाखी के साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ नया प्रोमो

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नये प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि सई, पाखी और विराट अपने बच्चों सवी और विनायक के साथ पिकनिक पर जाते है. सभी बस में होते है और मस्ती करते होते है. तभी उनके साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है. उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. विराट सबको बस से बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है. लेकिन सई और पाखी बस के दोनों अलग-अलग दिशा में फंसी होती है.

https://www.instagram.com/p/Cl749OVKe8T/
किसी चुनेगा विराट?

प्रोमो में दिखाया गया है कि बस से बाहर पाखी और सई लटकी होती है और मदद के लिए विराट को पुकारती है. वह उनमें से केवल एक को बचा सकता है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, विराट सई को बचाएगा और पाखी चट्टान से गिर जाएगी. विनायक यह सब देखेगा और जल्द ही अपने पिता के खिलाफ हो जाएगा. उसे विश्वास होने लगेगा कि विराट ने जानबूझकर पाखी को नहीं बचाया और वह उससे नफरत करने लगेगा. हालांकि ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read: GHKPM Spoiler: सवी के लिए पाखी के मन में भरी है नफरत, सई-विराट के सामने हुआ खुलासा
सवी का बर्थडे

अबतक आपने देखा कि सवी और सई पिकनिक पर नहीं जाती. सवी का बर्थडे होता है और उसे सई घर पर सेलिब्रेट करने का प्लान करती है. वहीं, विराट, पाखी और विनायक के साथ पिकनिक जाने का प्लान करता है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट को पता चल जाता है कि सवी का बर्थडे है. वो इस बात पर नाराज हो जाता है कि सई ने ये बात उससे छिपाई.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola