GHKPM: विराट से लेकर सई तक... कितने पढ़े-लिखे हैं 'गुम है किसी के प्यार में' के आपके फेवरेट स्टार्स? जानिए

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jan 2023 1:43 PM

विज्ञापन

GHKPM starcast education qualification: गुम है किसी के प्यार में शो काफी लोकप्रिय है. दर्शकों के बीच शो ने अपनी अलग जगह बना ली है. शो के स्टारकास्ट के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. चलिए आपको बताते है आपके फेवरेट स्टार्स कितने पढ़े-लिखे है.

विज्ञापन

GHKPM Star Cast Education: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) को ताबड़तोड़ टीआरपी मिल रही है. शो को दर्शकों से भी भरपूर प्यार मिल रहा है. आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो की लोकप्रियता हर दिन के साथ बढ़ रही है. लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. चलिए आपको बताते है आपके फेवरेट स्टारस कितने पढ़े-लिखे है.

आयशा सिंह 

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई उर्फ आयशा सिंह लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने लॉ की डिग्री ले रखी है. वहीं, आयशा ने साल 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से डेब्‍यू किया था. वो अबतक जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्‍त में नजर आ चुकी है, लेकिन उन्हें पहचान ‘गुम है किसी के प्यार में’ से मिली.

https://www.instagram.com/p/CnLbNxDJGai/?hl=en
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

गुम है किसी के प्यार में एसीपी विराट चव्हाण का किरदार नील भट्ट प्ले कर रहे है. उनकी पढ़ाई की बात करें तो एक्टर ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई की है. वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा ने बीटेक किया है. इसके अलावा उन्होंने छह साल तक कथक का कोर्स भी किया है.

https://www.instagram.com/p/Cmv1vKrStr8/?hl=en
भारती पाटिल और किशोरी शहाणे

गुम है किसी के प्यार में विराट की मां अश्विनी चव्हाण उर्फ भारती पाटिल ने ग्रेजुएट किया हुआ है. वहीं, किशोरी शहाणे जो शो में भवानी काकू का रोल निभाती है, उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स कर रखा है. दोनों टीवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई-विराट को करीब देख पाखी का टूटा सब्र, लगाया ये इल्जाम, आज का एपिसोड होगा खास
गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. शो में दिखाया जाएगा कि विराट, सई को उसके हालत के लिए खुद को दोषी ठहराता है. विराट कहता है कि अगर इसने उसे जाने से रोका नहीं होता तो वो लोग सब साथ होते. दोनों हग किए हुए होते है और ये पाखी देखकर चौंक जाती है. वो रोती है ये सोचकर कि दोनों इतने करीब है. वो दुखी हो जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola