GHKPM Spoiler: सई-विराट को करीब देख पाखी का टूटा सब्र, लगाया ये इल्जाम, आज का एपिसोड होगा खास

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: सई-विराट को करीब देख पाखी का टूटा सब्र, लगाया ये इल्जाम, आज का एपिसोड होगा खास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि विराट, सई को उसके हालत के लिए खुद को दोषी ठहराता है. विराट कहता है कि अगर उसने उसे जाने से रोका होता तो वो लोग सब साथ होते.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने मिल रहा है. सई को विराट ये नहीं बताता कि विनायक की उसका खोया हुआ बेटा है. सई के सब्र का बांध टूट जाता है और वो खूब रोने लगती है. विराट उसे संभालने के लिए गले लगा लेता है. पाखी ये देख लेती है.

गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई इस बात से विराट से नाराज होती है कि उसने उसे चव्हाण निवास से जाने से क्यों नहीं रोका. अगर उसने रोका होता तो वीनू उसके साथ होता. विराट को बहुत ग्लानि लगता है कि वो वीनू के बारे में उसे बता नहीं रहा. वो उसे चुप कराने के लिए उसे गले लगा लेता है. विराट सोचता है कि उसने जो फैसला लिया है, वो सही है.

विराट को इस बात का है अफसोस

विराट, सई को उसके हालत के लिए खुद को दोषी ठहराता है. विराट कहता है कि अगर इसने उसे जाने से रोका नहीं होता तो वो लोग सब साथ होते. दोनों हग किए हुए होते है और ये पाखी देखकर चौंक जाती है. वो रोती है ये सोचकर कि दोनों इतने करीब है. वो दुखी हो जाती है. दूसरी तरफ विराट को लगता है कि अभी भी उसके दिल में सई के लिए कुछ है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई को मिलेगा उसका खोया हुआ बेटा? विराट के सामने हुआ उसका बुरा हाल, फूट-फूटकर रोयी
पाखी हुई नाराज

अगले दिन विनायक, सई के घर जाने का फैसला करता है और इसपर पाखी, विराट को ताना मारती है. वो विराट को उसके साथ सई के घर जाने के लिए कहती है. पाखी सबके सामने बताती है कि कैसे एक कैफे में सई औऱ विराट एक-दूसरे को हग कर रहे थे. वो कहती है कि विराट उसे धोखा दे रहा है क्योंकि अब वो कभी मां नहीं बन सकती इसलिए.

काकू ने निकाला सई पर गुस्सा

विराट, पाखी को ऐसा नहीं कहने के लिए कहता है. काकू, विराट को सई से चुपके से मिलने के लिए उसे डांट लगाई. विराट सबको समझाता है और खुद पर भरोसा करने के लिए कहता है. पाखी खुद से कहती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. दूसरी तरफ काकू सई को उसका परिवार बर्बाद करने पर फटकार लगाती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola