Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नहीं मरेगी सवी, रजत को इस शख्स ने बताया ईशान की कहानी, अब करेगा ये काम
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2025 10:10 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा रजत को ईशान के बारे में पता चलता है. उसे जानकर हैरानी होती है कि सवी को गोली भी लगी थी. उसे लगता है कि उसने कभी सवी को जानने की कोशिश ही नहीं की.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत एक मंदिर जाता है और सवी के लिए प्रार्थना कर सकें. रजत वहां देखता है कि कई भक्त घुटनों के बल पर सीढ़ियां चढ़ रहा है. वह भी सवी के लिए ऐसा करता है. घुटनों से खून बहने के बावजूद सवी के लिए वह ऐसा करता है. जब वह मंदिर तक पहुंचता है और भगवान से सच्चे मन से उसे ठीक करने के लिए प्रार्थना करता है. वह उसके लिए पूजा वाला धागा लेकर आता है.
खतरे से बाहर है अब सवी
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत हॉस्पिटल में सवी की कलाई पर धागा बांधने का रिक्वेस्ट करता है. नर्स उसके घुटनों में खून देखकर उसका इलाज करने के लिए कहता है. वह नर्स सवी की कलाई पर धागा बांधती है. सवी की नब्ज में उतार-चढ़ाव होने लगता है और नर्स डॉक्टर को बुलाती है. डॉक्टर उसे स्थिर करने के लिए डिफिब्रिलेटर लेकर आते हैं. हालांकि अचानक एक चमत्कार होता है और सवी की नब्ज स्थिर हो जाती है. वह पूरे परिवार को बताता है कि अब वह खतरे से बाहर है.
रजत के सामने आई ईशान की कहानी
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत जब सवी की फाइल देख रहा होता है तब उसे पता चलता है कि सवी को एक बार गोली लगी थी. वह इस बारे में शांतनु से पूछता है. शांतनु उसे बताता है कि जिस दिन ईशान और सवी की शादी थी, उसी दिन उसे गोली मारी गई थी. रजत उससे पूरी स्टोरी पूछता है. शांतनु उससे सवी की पूरी स्टोरी बताता है. वह वह उस दिन से शुरू करता है जब वह पहली बार उससे मिला था, रामटेक की एक लड़की जो आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी. रजत को दुख होता है कि उसने अपनी वाइफ के पास्ट को जानने की कोशिश नहीं की. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत, सई से मदद मांगता है ताकि सवी का आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकें.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










