Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के बच्चे की मां बनने वाली है सवी, दोनों की खुशियों को ये शख्स करेगा बर्बाद

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jan 2025 12:30 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी स्वीकार करेंगे कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार है. दोनों के बीच रोमांटिक पल दिखाया जाएगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि रजत, सवी का विश्वास फिर से जीतने की कोशिश कर रहा. आशिका को अर्श के प्लान के बारे में बता चल जाता है. अर्श उसे और कियान को अपने घर से निकाल देता है. रजत दोनों को अपने घर ले आता है और उसके इस फैसले से भाग्यश्री खुश नहीं होती. आशिका परिवार में सवी की जगह लेने के कोशिश करेगी.

रजत के बच्चे की मां बनने वाली है सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी स्वीकार करेंगे कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार है. दोनों के बीच नजदीकियों को दिखाया जाएगा. दोनों के बीच रोमांटिक पल दिखाया जाएगा. आगे दिखाया जाएगा कि सवी को पता चलता है कि वह रजत के बच्चे की मां बनने वाली है. ये जानकर उसे सारी पुरानी बातें याद आ जाएगी जहां उसे मां ना बनने की वजह से लोगों के ताने सुनने पड़े थे. उसे सारी चीजें याद आती है और वह काफी इमोशनल हो जाती है.

आशिका करेगी ये खतरनाक काम

सवी इस खुशखबरी को रजत को बताने का सोचती है. सवी इस बारे में बताने के लिए रजत को एक मेले में ले जाएगी. वह रजत का हाथ अपने पेट पर रखेगी और उसे अपने मां बनने के बारे में बताएगी. रजत ये जानकर बेहद खुश होगा. दूसरी तरफ आशिका अपनी ही बेटी की जान को खतरे में डाल देगी. सवी और रजत एक साथ वक्त बिताते होंगे, तभी आशिका, सई की जान खतरे में डाल देगी. वह सई को मेले में एक झूले पर ले जाती है, जहां सई एक खतरनाक स्थिति में फंस जाएगी. सई हेल्प के लिए सवी और रजत को आवाज देती है. सवी और रजत उसे मुसीबत में फंसा देखकर चौंक जाते हैं. दोनो उसकी मदद के लिए आते हैं. रजत किसी तरह से सई की जान बचाता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola