ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन है कियान की मौत का मास्टरमाइंड? सच्चाई जानकर रजत के उड़ जाएंगे होश

Updated at : 25 Jan 2025 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशिका और रजत की शादी के दिन सवी, कियान को लेकर बड़ा खुलासा करेगी. वह राज खोलेगी कि आखिर किसने कियान की हत्या की है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी के सामने ये राज खुल जाता है कि कियान की मौत के पीछे आशिका का हाथ है. वह उसका ठक्कर परिवार के सामने पर्दाफाश करने का फैसला करती है. दूसरी तरफ आशिका और रजत की शादी की तैयारी चल रही है. भाग्यश्री, रजत को ये शादी करने के लिए मना लेती है. रजत अनिच्छा से शादी के लिए सहमत हो जाता है. शादी के दिन सवी सवी के हाथ एक वीडियो लगता है. वीडियो में आशिका, कियान के खिलाफ साजिश रचती दिखती है. सवी के हाथ अब आशिका के खिलाफ सबूत लग गया है और वह इसे पूरे परिवार को दिखाने का सोचती है.

सवी बताएगी आशिका की सच्चाई

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सच्चाई को उजागर करने के लिए सवी विवाह स्थल पर पहुंचती है. शादी की रस्में शुरू होने से पहले वह आशिका से कियान को लेकर सवाल करती है. सवी उसके सारे प्लान के बारे में पूरे परिवार को बता देती है. सवी कहती है कि उसकी साजिश की वजह से ही कियान की मौत हुई है. इस खुलासे से पूरा परिवार,खास तौर पर रजत हैरान हो जाता है. अब देखना होगा कि रजत इसपर कैसे रिएक्ट करता है. क्या वह आशिका को अपने बेटे की मौत के लिए माफ कर देगा. या रजत उसे कठोर सजा दिलवाएगा. क्या आशिका फिर से कोई नया प्लान बनाएगी.

कौन है कियान की मौत का मास्टरमाइंड?

गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में रजत और आशिका के बेटे कियान की मौत हो गई है. कियान, आशिका की वजह से अपनी जान खो देता है. आशिका के कहने पर अर्श और जिगर मिलकर उसे किडनैप कर लेते हैं. कियान उनसे बचने की कोशिश करता है और इस दौरान अर्श उसका मुंह बंद करता है और ऐसे में उसकी मौत हो जाती है. इस साजिश की मास्टरमाइंड आशिका होती है और सारा इल्जाम सवी पर आता है. आशिका पूरे परिवार के सामने सवी को विलेन बना देती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: महेश ठाकुर की हुई गुम है किसी के प्यार में एंट्री, निभाएंगे ये किरदार, जानें यहां

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola