Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की आवाज सुनकर सवी की तबीयत होने लगी ठीक, क्या होगा कई चमत्कार

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2025 3:14 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी के ठीक होने की उम्मीद सभी लोग छोड़ देते हैं. हालांकि जैसे ही उसकी बेटी सई आती है. वह ठीक होने लगती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की लेटेस्ट कहानी सवी और रजत के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां रजत को सवी और अनुभव के रिश्ते पर शक होता है. वह इस बारे में अपनी पत्नी से सवाल भी करता है, लेकिन गलतफहमी बढ़ती चली जाती है. बाद में सवी का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है. जिससे पूरा परिवार परेशान है.

सवी की हालत के बारे में डॉक्टर कहेंगे यह बात

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले ट्रैक में हम देखेंगे कि डॉक्टर सवी की गंभीर स्थिति के बारे में परिवार वालों को बताते हैं. हर कोई परेशान रहता है. इधर सवी की मां अपनी बेटी को इस हालत में नहीं देख पाती है. वह फूट फूटकर रोने लगती है. हालांकि डॉक्टर उन्हें धैर्य रखने और भगवान से प्रार्थना करने की सलाह देते हैं.

सवी को इस हालत में देखकर सई हो जाती है परेशान

सईं अस्पताल पहुंचती है और अपनी प्यारी मम्मा को ऐसी गंभीर स्थिति में देखकर घबरा जाती है. वह सई को “परी मम्मा” कहकर पुकारती है. तभी सवी का शरीर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है और उसके स्वास्थ्य में बदलाव होने शुरू हो जाते हैं. डॉक्टर्स इस चमत्कार को देखकर इलाज शुरू कर देते हैं.

गुम है किसी के प्यार में के पिछले एपिसोड में सवी का हुआ था भयंकर एक्सीडेंट

गुम है किसी के प्यार में के पिछले एपिसोड में हम देखते हैं कि सवी रजत की बातों से इतनी परेशान हो जाती है कि वह भागकर एयरपोर्ट जाने लगती है. तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो जाता है. खाई में गिरने से पहले उसकी कार तीन बार पलटी खाती है. लोग सवी की मदद करने के लिए दौड़ते हैं और उसका फोन ढूंढते हैं और उस पर आखिरी नंबर पर कॉल करते हैं, जो अनुभव का होता है. वे अनुभव को एक्सीडेंट के बारे में बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola